Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Who Is Mangesh Yadav Two Days After Domestic Debut 23 Year Old Allrounder Bags Rs 5 Cr 20 lakh IPL Deal for RCB
कौन हैं मंगेश यादव? जो 2 दिन पहले डेब्यू करके IPL 2026 Auction में बन गए करोड़पति

कौन हैं मंगेश यादव? जो 2 दिन पहले डेब्यू करके IPL 2026 Auction में बन गए करोड़पति

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 23 वर्षीय यादव के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की बोली को पछाड़ दिया।

Dec 17, 2025 01:43 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

14 दिसंबर को डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू करने वाले लेफ्ट आर्म पेस ऑलरांउडर मंगेश यादव की किस्मत दो दिन बाद ही खुल गई। मंगेश यादव अपने प्रोफेशनल डेब्यू के कुछ ही घंटों के बाद करोड़पति बन गए। यहां तक कि दूसरा मुकाबला उन्होंने आईपीएल 2026 के ऑक्शन वाले दिन खेला। उस मैच में उनकी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी, लेकिन फिर भी उनके लिए लगभग बेस प्राइस से साढ़े 17 गुना ज्यादा की बोली लग गई। 30 लाख की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने 5.20 करोड़ रुपये लुटाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

23 साल के ऑलराउंडर मंगेश यादव मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 14 दिसंबर को वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए अपना प्रोफेशनल डेब्यू करने में सफल रहे। उस मैच में पंजाब जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मंगेश ने 12 गेंदों में 28 रन बनाने में सफल रहे और गेंदबाजी में 3 ओवर में 38 रन जरूर लुटाए, लेकिन दो विकेट भी चटकाए। वहीं, ऑक्शन वाले दिन वे झारखंड के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरे, जो लगातार मुकाबले जीतती आ रही थी। उस मैच में भी एक रन से झारखंड को जीत मिली। इस मैच में 4 ओवर में 47 रन दिए और एक विकेट हासिल किया।

इन आंकड़ों को देखकर आप भी कहेंगे कि भाई आरसीबी ने ज्यादा पैसे इस खिलाड़ी पर लुटा दिए, लेकिन अंडर 23 क्रिकेट के उनके आंकड़े लाजबाव थे। शायद यही आरसीबी के स्काउट्स ने देखा होगा। 8 मैचों में 18 विकेट इस पेसर ने लिए थे, जिनमें इकॉनमी रेट उनका 6 से कम का था और औसत 23.44 का था। एमपीटी20 लीग में भी उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी। मंगेश यादव ने ग्वालियर में आयोजित एमपीटी20 लीग 2025 में ग्वालियर की टीम के लिए खेलते हुए 6 मैचों में 14 विकेट निकाले थे। इसी घरेलू प्रतिभा को आरसीबी ने पहचाना। हालांकि, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा इस ऑलराउंडर के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने भी बोली लगाई, लेकिन आरसीबी ने 5 करोड़ और 20 लाख की रकम में मंगेश यादव को अपने साथ जोड़ लिया। वे विराट कोहली वाली टीम में खेलते हुए नजर आएंगे।

कौन हैं मंगेश यादव?

भले ही मध्य प्रदेश के लिए वे प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन मंगेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के मऊ में हुआ था। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी। उन्होंने सोच रखा होगा कि शायद ही उनको कोई टीम खरीदे और खरीदेगी तो बेस प्राइस से ज्यादा उनको नहीं देगी। हालांकि, जैसे ही वे ऑक्शन में अंडर द हैमर आए तो उन्हें कई टीमों ने हाथों हाथ लिया और कई टीमों के बीच उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए होड़ लगी। आखिर वे आरसीबी से जुड़े।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |