कौन हो सकता है CSK का अगला कोच? ये दिग्गज हैं दावेदार, क्या होगी एमएस धोनी की भूमिका? जानिए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कोच कौन होगा? ये एक बड़ा सवाल है, लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि एमएस धोनी की भूमिका आगे क्या रहने वाली है? धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग की जोड़ी करीब दो दशक तक साथ थी। 

MS Dhoni CSK

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2027 के लिए अब नए हेड कोच की तलाश करनी है। स्टीफन फ्लेमिंग ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 2009 से ही टीम के हेड कोच थे। ऐसे में सीएसके को एक ऐसा विकल्प तलाशना होगा, जो आने वाले कई साल तक ऐसे ही सीएसके खेमे से जुड़ा रहे। कई दिग्गजों का नाम इस पद के लिए सामने आ रहा है, जिसमें एमएस धोनी की भी कोचिंग सेटअप में आने की संभावना जताई जा रही है। अगले हेड कोच के तौर पर सीएसके के पास कौन-कौन से विकल्प हैं? ये जान लीजिए।

1. हेमांग बदानी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमांग बदानी चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के अगले मुख्य कोच बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। बदानी के पास कोचिंग का अच्छा-खासा अनुभव है। वह दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रह चुके हैं। सीएसके के लिए यह फायदे का सौदा होगा, क्योंकि बदानी चेन्नई की स्थानीय परिस्थितियों और संस्कृति को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। वे तमिलनाडु के लिए काफी क्रिकेट खेले हैं और वहीं जन्मे हैं।

2. राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ वैसे तो कर्नाटक से आते हैं, लेकिन तमिलनाडु की परिस्थितियां उनके लिए नई नहीं हैं। द्रविड़ अब किसी आईपीएल टीम से नहीं जुड़े हैं, जबकि टीम इंडिया के साथ उनका कार्यकाल अच्छा रहा है। उनसे ज्यादा अनुभवी कोच चेन्नई को मिलने वाला नहीं है। ऐसे में वे भी एक बड़े दावेदारों में शामिल हैं।

3. माइक हसी

वैसे तो स्टीफन फ्लेमिंग के बाद सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइक हसी की कुर्सी जाने की संभावना है, लेकिन एक विकल्प यह भी चेन्नई सुपर किंग्स के पास है कि वे अपने लंबे समय से CSK के बैटिंग कोच को हेड कोच बना सकती है। वे CSK के कल्चर का शुरुआत से ही हिस्सा रहे हैं। किसी बाहरी व्यक्ति को लाने से अच्छा है कि सेटअप के अंदर शख्स पर सीएसके विचार करे।

4. आर अश्विन

वैसे तो आर अश्विन को चेन्नई सीधे हेड कोच के तौर पर नहीं देखेगी, लेकिन उन्हें स्पिन बॉलिंग कोच, स्ट्रेटजिक कोच या असिस्टेंट कोच के रूप में नए सेटअप में देख सकती है। वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लंबे समय तक खेले हैं और उनकी एकेडमी में भी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अश्विन का क्रिकेटिंग ब्रेन कितना तेज है, ये हर कोई जानता है। ऐसे में वे एक अच्छा विकल्प चेन्नई सुपर किंग्स के लिए होंगे। वे यूरोपियन टी20 लीग में भी कोचिंग की शुरुआत कर रहे हैं।

धोनी की भूमिका?

चोट की वजह से आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर रहे एमएस धोनी को लेकर भी फैंस कयास लगा रहे हैं कि स्टीफन फ्लेमिंग के बाद वे हेड कोच नहीं तो कम से कम मेंटॉर की भूमिका अगले सीजन में निभा सकते हैं। उनके खेलने पर अब संदेह है, क्योंकि वे इस उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलेंगे तो भविष्य में उन्हें और भी चोटों का सामना करना पड़ सकता है। अश्विन जैसे दिग्गज तो पहले ही मान चुके हैं कि जब CSK के पास एमएस धोनी जैसा रणनीतिकार मौजूद है, तो उन्हें कहीं और देखने की जरूरत ही नहीं है। अगर धोनी आगे खेलना जारी रखते हैं तो भी हेड कोच को चुनने में सीएसके उनकी मदद जरूर लेगी। वे खुद भी इस जिम्मेदारी को उठा सकते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।