जो भी टीम सोचेगी उसे 220-230 बनाने हैं, वह 160 पर ढेर हो सकती है… पूर्व भारतीय क्रिकेटर का दावा
India vs West Indies T20 World Cup 2026 Super 8 Match किसी क्वार्टर फाइनल से कम नहीं है, क्योंकि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा।

T20 World Cup 2026 में वैसे तो कोई क्वार्टर फाइनल नहीं है, लेकिन इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को खेले जाने वाला सुपर 8 का मैच क्वार्टर फाइनल से कम भी नहीं है। इसके पीछे का कारण ये है कि जो टीम जीतेगी, वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इस मैच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने बड़ा दावा किया है। कोलकाता के ईडन गार्डेंस में होने वाले मैच को लेकर पीयूष चावला ने कहा है कि जो भी टीम सोचेगी उसे 220-230 रन बनाने हैं, वह 160 पर ऑलआउट हो सकती है।
टीम इंडिया अगर इस मैच में जीती तो गुरुवार 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेगी। स्टार स्पोर्ट्स पर जब एक डिस्कशन के दौरान पूछा गया कि 220 से 230 रन का टोटल इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज मैच में बन सकता है? इस पर पीयूष चावला ने कहा, "वर्ल्ड कप का प्रेशर थोड़ा अलग होता है। इसलिए टीमें वहां 220-230 रन बनाने नहीं जातीं। अगर आप वहां 190 रन भी बना लेते हैं, तो उस प्रेशर की वजह से वह 210 हो जाता है और जो भी टीम 220-230 के बारे में सोचती है, वह 160 रन पर आउट हो सकती है।"
पूर्व भारतीय भारतीय स्पिनर ने कहा कि फाइनल स्कोर इससे पता चलेगा कि पावरप्ले कैसा जाता है। उन्होंने कहा, "वहां सोचने का तरीका बहुत मायने रखता है। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि टीम पावरप्ले में कैसे शुरू करती है। हालांकि, आप कभी भी इतने ज्यादा प्रेशर वाले गेम में 220-230 के बारे में सोचकर नहीं जाते।"
टीम इंडिया ने भी 250 से ज्यादा का स्कोर जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था और उसी टीम के खिलाफ वेस्टइंडीज ने भी 250 का मार्क पार किया था। पीयूष चावला ने बताया है कि भारत कहां से गेम को कंट्रोल कर सकता है। चावला ने कहा, "इस गेम में बीच के ओवर बहुत जरूरी होंगे। टीमें पावरप्ले और आखिरी पांच से छह ओवर में लगभग एक जैसा खेलेंगी, क्योंकि ईडन गार्डन्स की पिच वैसी ही है और ग्राउंड थोड़ा छोटा है।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें




