टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की किस प्लेयर से मैच करती है वाइब? 15 वर्षीय ओपनर ने किया खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह टीम इंडिया के लिए अब तक छह मैच खेल चुके हैं। 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में धमाल मचाया।

Vaibhav Sooryavanshi BCCI Video
वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में गदर काटने में कामयाब रहे। उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों में 196.10 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। सूर्यवंशी ने तीसरे मुकाबले में 49 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और चार सिक्स शामिल हैं। 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को ना सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच बल्कि प्लेयर ऑफ सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया। सूर्यवंशी यह दो अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्र के क्रिकेटर बन चुके हैं। सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे सीरीज समाप्त होने के बाद खुलासा किया कि टीम इंडिया में उनकी वाइब विकेटकीपर ईशान किशन से मैच करती है।

'ऐसा नहीं लगता कि सीनियर टीम…'

सूर्यवंशी ने सोमवार को बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''भारत की सीनियर टीम की ओर से खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतना, सपना सच होने जैसा है। मैं बहुत ज्यादा खुश हैं। मैं उन लोगों का शु्क्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने मेरे सफर में सपोर्ट किया। शुक्रगुजार हूं कि सीनियर्स और कोचिंग स्टाफ बहुत सपोर्टिव हैं। जिस तरह से कोच ने सीरीज से पहले मुझसे बात की, मेरे साथ बहुत चीजों पर चर्चा की, मुझे फ्री हैंड दिया, वो कमाल था। उन्होंने कहा कि बिंदास खेलो, ज्यादा सोचना नहीं है। सीनियर्स मुझे कभी अकेला महसूस नहीं होने देते। ऐसा नहीं लगता कि सीनियर टीम में आया हूं। वैसा ही लगता है, जैसा सारे मैच हर जगह पर खेलता आया हूं। ईशान भैया हमारे बिहार से हैं तो थोड़ा वाइब उनसे मैच कर जाती है।''

ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी

सूर्यवंशी ने पिछले महीने किया इंटरनेशनल डेब्यू

सूर्यवंशी ने पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह इंग्लैंड दौरे पर तीन मैच खेलने के बाद छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। हालांकि, युवा ओपनर ने जिम्बाब्वे में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सभी का दिल जीत लिया। भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। भारत ने तीसरे मैच में 192/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद जिम्बाब्वे को 35 रनों से रौंदा। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा, ''ये युवा खिलाड़ी कितनी निडरता से खेलते हैं। इनमें जबरदस्त ऊर्जा और सकारात्मक सोच है। कप्तान के तौर पर मैं खिलाड़ियों से इसी तरह की ऊर्जा की अपेक्षा करता हूं और इस सीरीज में वह देखने को मिली। यह खास जीत है। हमने बेहद पेशेवर अंदाज में खेला और 3-0 से जीत दर्ज की इसलिए यह जीत बहुत विशेष है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की किससे मैच करती है वाइब? खुद किया खुलासा