एक T20I मैच में किस भारतीय ने लुटाए सबसे ज्यादा रन? रवि बिश्नोई ने शर्मनाक लिस्ट में जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ravi Bishnoi IND vs ENG 2nd T20I: स्पिनर रवि बिश्नोई ने भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच में सर्वाधिक रन खर्च किए। वह एक शर्मनाक लिस्ट में जसप्रीत बुमराह से आगे निकल गए हैं।

Ravi Bishnoi in list of Most runs Conceded for India

भारत को दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के हाथों चार विकेट से हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया ने मैनचेस्टर के मैदान पर 190/7 का स्कोर खड़ा किया। मेजबान इंग्लैंड ने 19 ओवर में विजयी परचम फहरा दिया। स्पिनर कुलदीप यादव ने सर्वाधिक रन लुटाए। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 60 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। इंग्लैंड को आखिरी चार ओवर में 49 रन की दरकार थी लेकिन बिश्नोई ने 17वें ओवर में 29 रन खर्च कर डाले, जो भारत को बहुत महंगे पड़े। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाजों की शर्मनाक लिस्ट में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

रवि बिश्नोई ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा

25 वर्षीय रवि बिश्नोई ने लिस्ट में भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा है। बुमराह ने जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में चार ओवर में 58 रन दिए थे। भारत ने तब तिरुवनंतपुरम में 271/5 का स्कोर बनाया था और बुमराह के महंगे साबित होने के बावजूद 46 रनों से जीत दर्ज की। एक T20I मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैं। उन्होंने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध चार ओवर के स्पेल में 68 रन दिए थे। यह मैच गुवाहाटी में हुआ था। उनके बाद स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं।

एक T20I मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय

68 - प्रसिद्ध कृष्णा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)

64 - युजवेंद्र चहल बनाम साउथ अफ्रीका (2018)

64 - वरुण चक्रवर्ती बनाम इंग्लैंड (2026)

62 - अर्शदीप सिंह नाम साउथ अफ्रीका (2022)

60 - रवि बिश्नोई बनाम इंग्लैंड (2026)

58 - जसप्रीत बुमराह बनाम न्यूजीलैंड (2026)

57 - जोगिंदर शर्मा बनाम इंग्लैंड (2007)

57 - प्रसिद्ध कृष्णा बनाम आयरलैंड (2026)

56 - दीपक चाहर बनाम वेस्टइंडीज (2019)

56 - उमरान मलिक बनाम इंग्लैंड (2022)

बिश्नोई का कप्तान ने किया बचाव

बिश्नोई के निराशाजनक प्रदर्शन करने के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्पिनर का बचाव किया। अय्यर ने मै के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ''मुझे पता है कि मैच हमारे हाथ से कब निकला, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी की ओर उंगली नहीं उठाना चाहता। 15वें ओवर के बाद मैच का रूख बदल गया और 17वें ओवर में मुकाबला पूरी तरह उनसे (इंग्लैंड) की तरफ चला गया।" बिश्नोई के महंगे ओवर पर कप्तान ने कहा, "उन्होंने नो-बॉल फेंकी, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह इससे सीखेंगे और पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेंगे।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।