मैट हेनरी सेमीफाइनल से पहले कहां थे? कुछ घंटे पहले ही न्यूजीलैंड टीम से जुड़े, बोले- सच कहूं तो...
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को एक सप्ताह में डबल खुशी मिली है। हाल ही में उनका घर बच्चे का जन्म हुआ जबकि बुधवार को न्यूजीलैंड ने फाइनल का टिकट कटाया। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा।

घर पर अपने बेटे के जन्म का जश्न मनाने से लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में निर्णायक अंतिम ओवर फेंकने तक न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने भावनाओं से भरे सप्ताह का समापन किया। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हेनरी 27 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के मैच के बाद अपने बच्चे के जन्म के लिए घर लौट गए थे। वह बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल से कुछ घंटे पहले कोलकाता में टीम में फिर से शामिल हो गए थे।
'सच कहूं तो जब मैं वापस लौट रहा था...
थका देने वाली यात्रा के बावजूद इस तेज गेंदबाज ने सबसे अहम समय पर शानदार प्रदर्शन किया और 34 रन देकर दो विकेट लिए। हेनरी ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ''बच्चे के जन्म के समय घर पर होना वाकई बहुत खास था। हॉली और जैक दोनों अच्छे हैं। एनाबेल बड़ी बहन बनकर बहुत खुश है। सब ठीक है।'' अपनी थका देने वाली यात्रा के बारे में उन्होंने कहा, ''सच कहूं तो जब मैं वापस लौट रहा था तो मैंने रास्ते में खूब नींद ली जो मेरे लिए बहुत जरूरी था। मैं बेटे के जन्म के लिए घर जाना चाहता था लेकिन सेमीफाइनल के लिए वापस लौटकर अच्छा लग रहा है।''
'ईश्वर का आभार है कि मैं ऐसा कर पाया'
हेनरी को सेमीफाइनल के लिए तैयारी का बहुत कम समय मिला था, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने अनुभव और अपने कौशल पर भरोसा किया। उन्होंने कहा, ''हमने काफी क्रिकेट खेली है, इसलिए मुझे लगता है कि इस समय भरोसा सबसे महत्वपूर्ण है। अगर बारिश हो रही हो तो हम अभ्यास भी नहीं कर पाते इसलिए ऐसा तरीका अपनाना महत्वपूर्ण होता है जिससे कि खिलाड़ी मानसिक रूप से तरोताजा और तैयार रहे तथा अपने कौशल पर पूरा भरोसा रखे। मेरे लिए यहां आकर टीम के लिए अपना योगदान देना ही सबसे अहम था और ईश्वर का आभार है कि मैं ऐसा करने में सफल रहा।''
'हम अगले मैच के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे'
हेनरी पिछले साल चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से बाहर होने पर काफी दुखी थे लेकिन इस बार वह अपना पूरा योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने कहा, ''एक और फाइनल में पहुंचना वाकई बहुत खास है। खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं, लेकिन अभी हमें इस पल का आनंद लेना है। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है। फिन (एलन) ने कुछ शानदार पारियां खेली हैं। अभी हम इसका आनंद ले रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम अगले मैच के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे।''
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



