Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Where is Mohammed Shami Harbhajan Singh Said Team India have to learn the art of winning games without Jasprit Bumrah
मोहम्मद शमी कहां हैं? हरभजन सिंह ने कहा- जसप्रीत बुमराह के बिना भारतीय टीम सीखे ये काम

मोहम्मद शमी कहां हैं? हरभजन सिंह ने कहा- जसप्रीत बुमराह के बिना भारतीय टीम सीखे ये काम

संक्षेप:

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मार्च से भारतीय टीम से बाहर हैं। जसप्रीत बुमराह को साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में आराम दिया गया है। हरभजन सिंह ने रायपुर वनडे में हार के बाद अहम बात कही है।

Dec 05, 2025 12:19 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभनज सिंह ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लगातार भारतीय टीम से बाहर रखने पर सवाल उठाया है। शमी आखिरी बार मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की ओर से खेले थे। तब से शमी को किसी भी भारतीय स्क्वॉड में नहीं चुना गया है। 35 वर्षीय गेंदबाज इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेल रहा है। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म किया लेकिन फिर भी राष्ट्रीय टीम में वापस नहीं बुलाया गया। वह 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। हरभजन ने साथ ही भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह के बिना जीतने की कला सीखने की सलाह दी है। उन्हें इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीन मैचों की वनडे सीरीज में आराम दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हरभजन ने रायपुर वनडे में हार के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''शमी कहां हैं? मुझे नहीं पता कि शमी क्यों नहीं खेल रहे? ठीक है, आपके पास प्रसिद्ध कृष्णा हैं, अच्छे बॉलर हैं लेकिन बहुत कुछ सीखना है। आपके सो जो अच्छे गेंदबाज हैं, थोड़ा-थोड़ा करके आपने उन्हें साइडलाइन कर दिया। बुमराह का साथ और बगैर बॉलिंग अटैक बिलकुल अलग है। हमें जसप्रीत बुमराह के बिना भी मैच जीतने की कला सीखनी होगी। इंग्लैंड में बुमराह के बगैर मोहम्मद सिराज ने अविश्वसनीय, शानदार थे। भारत ने वे सभी टेस्ट जीते जिनमें बुमराह नहीं खेले। लेकिनं छोटे फॉर्मेट में हमें कहीं ना कहीं ऐसे लोगों को ढूंढना होगा जो आपको मैच जिता सकें, चाहे वो फास्ट बॉलिंग हो या स्पिन। एक-दो ऐसे स्पिनर लाइए जो आकर विकेट ले सकें। कुलदीप यादव हैं, लेकिन बाकी का क्या?''

ये भी पढ़ें:शमी ने 'घातक चौके' से सेलेक्टर्स को दिया मैसेज, 9 महीने से भारतीय टीम से बाहर

वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत को रायुपर में खेले गए दूसरे मैच में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय गेंदबाज 359 का टारगेट चेज नहीं कर पाए। यह वनडे में भारत के खिलाफ टारगेट चेज करते हुए संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत है। रायपुर में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 8.2 ओवर के स्पेल में 85 रन लुटाकर दो विकेट हासिल किए। उन्होंने रांची में पहले मैच में 7.2 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाया। भारत को रांची वनडे में 350 का टारगेट देने के बाद 17 रनों से करीबी जीत नसीब हुई थी। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को विशाखापट्टनम में होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |