Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़When will Virat Kohli and Rohit Sharma be seen playing international cricket again
विराट कोहली और रोहित शर्मा अब कब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते दिखेंगे?

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब कब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते दिखेंगे?

संक्षेप:

इंटरनेशनल क्रिकेट में बस एक फॉर्मेट ओडीआई खेल रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा को अब खेलते हुए देखने के लिए प्रशंसकों को इंतजार करना पड़ेगा। दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैच की सीरीज के सभी मैच को खेला। सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

Jan 19, 2026 09:23 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंटरनेशनल क्रिकेट में बस एक फॉर्मेट ओडीआई खेल रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा को अब खेलते हुए देखने के लिए प्रशंसकों को इंतजार करना पड़ेगा। दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैच की सीरीज के सभी मैच को खेला। सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। करीब 4 दशक बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत में कोई वनडे सीरीज जीत पाई। मेहमान टीम की भारत में अब तक की ये पहली वनडे सीरीज जीत थी।

इस सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा लेकिन ओडीआई रैंकिंग के सरताज विराट कोहली ने खूब रन बटोरे। कोहली सिर्फ दूसरे मैच में फिफ्टी प्लस का स्कोर नहीं बना पाए। पहले मैच में उन्होंने 93 रन की पारी खेली और इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में उन्होंने 124 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि उनका शतक बेकार गया और भारत को इस निर्णायक मैच में हार का सामना करना पड़ा।

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के सभी 3 मैचों कुल 240 रन बटोरे। रोहित शर्मा के लिए ये सीरीज खास नहीं रही और वह सिर्फ 61 रन बना पाए। पहले वनडे में वह 26, दूसरे में 24 और तीसरे में सिर्फ 11 रन बना पाए।

अब विराट कोहली और रोहित शर्मा को दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अब भारत का न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज शुरू होने वाला है और दोनों दिग्गज इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। अगले महीने से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है। उसके बाद अप्रैल और मई में इंडियन प्रीमियर लीग होगा, जिस वजह से भारत कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलेगा।

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब आईपीएल में ही खेलते दिखेंगे। कोहली जहां डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का हिस्सा हैं, वहीं रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते दिखेंगे।

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए जुलाई में ही दिखाई देंगे। इस साल जुलाई में भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है। वहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 ओडीआई मैच की सीरीज होनी है।

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला ओडीआई 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में और तीसरा और आखिरी मैच 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा।

वैसे जून में अफगानिस्तान के खिलाफ भी तीन वनडे मैच की सीरीज हो सकती है लेकिन अभी उसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। अगर भारत-अफगानिस्तान सीरीज की पुष्टि होती है तो इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते दिखाई देंगे।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ,असिस्टेंट एडिटर

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;