वैभव सूर्यवंशी को कब मौका मिलेगा? एबी डिविलियर्स बोले- मैं भारतीय कोच की एक बात से सहमत नहीं
युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं होने से एबी डिविलियर्स खफा हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्लू लगातार टल रहा है। 15 वर्षीय ओपनर को आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला, जहां भारत को 0-2 से ऐतिहासिक मिली। सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन भी जगह नहीं मिली। युवा सनसनी का डेब्यू नहीं होने से साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स नाराज हैं। उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं। डिविलियर्स भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे के उस बयान से सहमत नहीं, जो सूर्यवंशी को लेकर दिया गया था। आयरलैंड सीरीज समाप्त होने के बाद डोएशे ने कहा था कि सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन डेब्यू से पहले उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा जिससे टीम के अन्य खिलाड़ी गुजरे हैं।
वैभव सूर्यवंशी को कब मौका मिलेगा?
डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''उसे कब मौका मिलेगा? मुझे लगता है कि आयरलैंड सीरीज उसके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री सही मौका था। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि उसे मौका नहीं मिला। मैं रयान टेन डोएशे की बात से सहमत नहीं हूं, जिन्होंने कहा कि सूर्यवंशी को अन्य खिलाड़ियों की तरह प्रक्रिया से गुजरना होगा। आईपीएल के बाद उसे और बेहतर करने का समय दिया जाना चाहिए था, खासकर आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ।" सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में गदर काटने के बाद भारतीय टीम में चुना गया था। उन्होंने 237.30 के दमदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। हालांकि, सूर्यवंशी श्रीलंका में आयोजित वनडे ट्राई सीरीज के शुरुआती मैचों में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। लेकिन उन्होंने सीरीज के फाइनल में इंडिया ए के लिए 29 गेंदों में 94 रन बनाकर महफिल लूट ली थी। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए थे।
भारतीय बल्लेबाजों को मिली एक सलाह
डिविलियर्स ने भारतीय बल्लेबाजों को यूके में हर समय अटैक करने से बचने की सलाह दी है। आयरलैंड में भारतीय टीम पहले मैच में 148 रनों पर सिमट गई थी जबकि दूसरे मुकाबले में 153/9 का स्कोर बनाया। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने आयरलैंड में हार के बाद इंग्लैंड में पहले टी20 में सुधार किया। भारत ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में 189/7 का स्कोर खड़ा किया लेकिन मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ''कहा, ''टीम इंडिया को अभी कुछ काम करना होगा। उन्हें फिर से रीसेट करने और यूके में खेलने का तरीका खोजने की जरूरत है। इन परिस्थितियों में रन बनाने आसान नहीं है। यहां आईपीएल जैसा स्कोर नहीं होता। आप 250 और 260 तक नहीं पहुंचते। यहां ज्यादा स्ट्रेटेजिक और टैक्टिकल होता है, जहां कभी-कभी 140 या 160 का स्कोर काफी होता है। टेस्ट क्रिकेट की तरह उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जब भारत यूके जैसी परिस्थितियों में खेलेगा तो उसे अपने टी20 सेटअप में यह समझना होगा। सही समय का इंतजार करें और फिर पांचवें गियर पर जाएं। कभी-कभी अजीब मौकों पर पीछे हटने के लिए तैयार रहें।''
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



