रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी अब किस दिन आएगी साथ में नजर? नोट कर लीजिए अगली डेट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी साथ में अब किस दिन नजर आएगी? अगर आप भी इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं तो इसका जवाब आपको इसी स्टोरी में मिल जाएगा कि कब दोनों मैदान पर उतरेंगे।

Rohit Sharma Virat Kohli
रोहित शर्मा और विराट कोहली

लंदन के लॉर्ड्स में इंडिया और इंग्लैंड के बीच जो आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला गया, उसे रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच कहा जा रहा था, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। बीसीसीआई से भी इसकी पुष्टि हो चुकी है कि रोहित आगे भी खेलेंगे। हालांकि, एक सवाल सभी के दिमाग में है कि अब रोहित शर्मा और विराट कोहली किस दिन मैदान पर नजर आएंगे? विराट और रोहित दोनों 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में साथ में उतरे, लेकिन अब उन्हें एक महीने से ज्यादा का इंतजार करना पड़ सकता है।

अगर आप रोहित शर्मा या विराट कोहली या फिर दोनों खिलाड़ियों के फैन हैं तो उन्हें साथ में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए देखने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 19 जुलाई के बाद अब वे सीधे सितंबर के आखिर में मैदान पर नजर आने वाले हैं, क्योंकि टीम इंडिया की अभी तो अगली वनडे सीरीज सितंबर के आखिर में शुरू होनी है। दोनों दिग्गज सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट ही खेलते हैं। टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से दोनों ने रिटायरमेंट लिया हुआ है। यही कारण है कि दोनों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लौटने के लिए इंतजार करना होगा।

अगले महीने तक कोई वनडे सीरीड शेड्यूल नहीं

दरअसल, टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर-अक्तूबर में शेड्यूल है। इससे पहले कोई भी वनडे सीरीज टीम इंडिया की शेड्यूल नहीं है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले जुलाई-अगस्त में वनडे और टी20 सीरीज प्लान में थी, लेकिन आईपीएल 2026 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर जो चीजें भारत और बांग्लादेश के बीच हुई थीं। उससे बांग्लादेश का वह दौरा ठंडे बस्ते में पड़ चुका है। उस सीरीज का अभी तक कोई जिक्र नहीं है। ऐसे में कहा जा सकता है कि वह अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन कर दी गई है।

27 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज वनडे सीरीज की बात करें तो 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज शुरू होगी। पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहटी में आयोजित होगा। वहीं, सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 3 अक्तूबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां पर 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी। उस सीरीज के बाद कई नाम तय हो जाएंगे कि कौन-कौन से खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2027 में खेल सकते हैं। उस सीरीज को अहम माना जा रहा है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।