कब होगा भारत के टेस्ट स्क्वॉड का ऐलान? 26 वर्षीय ऑलराउंडर ने बढ़ा रखी सिलेक्टर्स की टेंशन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India vs Sri Lanka: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज अगले महीने आयोजित होगी। इस सीरीज के लिए कुछ दिनों में भारतीय टीम की घोषणा होने वाली है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

When will India Test squad be announced
When will India Test squad be announced

भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका की सरजमीं पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट गॉल में जबकि दूसरा कोलंबो के मैदान पर आयोजित होगा। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति श्रीलंका सीरीज के लिए इस हफ्ते के आखिर में भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है। सिलेक्टर्स ने स्क्वॉड को लेकर अनौपचारिक चर्चा हाल ही में समाप्त हुई इंग्लैंड सीरीज के दौरान की। हालांकि, 26 वर्षीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस ने सिलेक्टर्स की टेंशन बढ़ा रखी है। उनके इंग्लैंड में दूसरे वनडे में पैर की मांसपेशी में चोट लगी थी। वह लॉर्ड्स में आयोजित तीसरे और आखिरी वनडे से बाहर हो गए थे।

वॉशिंगटन सुंदर को जाना होगा CoE?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड में व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान भारत के टेस्ट स्क्वॉड को लेकर अनौपचारिक चर्चा की गई। अब श्रीलंका सीरीज के लिए जल्द ही एक औपचारिक मीटिंग होगी। सिलेक्टर्स वॉशिंगटन सुंदर को लेकर स्पष्टता का इंतज़ार कर रहे हैं। वह क्लीयरेंस के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) जा सकते हैं। भारतीय टीम तैयारी शुरू करने के लिए 4 अगस्त को ही श्रीलंका के लिए रवाना हो सकती है। ऐसे में यह देखना बाकी है कि सिलेक्टर्स सुंदर के मामले को कैसे हैंडल करेंगे। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गॉल टेस्ट से पहले चार दिन के वार्मअप मैच में भी खेलेगी।

बुमराह और जडेजा की वापसी की उम्मीद

पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलने वाली भारतीय टीम में बदलाव होना तय है। पेसर जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंड रवींद्र जडेजा की वापसी की पूरी उम्मीद है। जडेजा आईपीएल के बाद अफगानिस्तान टेस्ट में नहीं खेले थे, लेकिन चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर उनकी अहमियत को बखूबी समझते हैं। उन्होंने जडेजा को इस फॉर्मेट का नंबर 1 स्पिनर कहा था। साथ ही यह देखना अहम होगा कि अगर सुंदर फिट नहीं हो पाते हैं तो हर्ष दुबे अपनी जगह बरकरार रखेंगे या या अन्य स्पिनर को मौका दिया जाएगा।

WTC में किस नंबर पर भारत और श्रीलंका?

मानव सुथार और कुलदीप यादव के अपनी जगह बनाए रखने की संभावना है। पेस अटैक में मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा के होने की उम्मीद है। भारत बनाम श्रीलंका सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। भारत (48.15) डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र की अंक तालिका में अभी पांचवें पायदान पर है। शुभमन ब्रिगेड ने 9 टेस्ट मैचों में से चार जीते और चार गंवाए। एक ड्रॉ पर छूटा। श्रीलंका (41.67) छठे स्थान पर है। उसने चार टेस्ट में से एक जीता है और एक में हार का मुंह देखा। श्रीलंका के दो टेस्ट ड्रॉ रहे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कब होगा भारत के टेस्ट स्क्वॉड का ऐलान? 26 वर्षीय ऑलराउंडर ने बढ़ा रखी टेंशन