Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़When will India ICC Women Cricket World Cup semi final Match and against which team Find out here
भारत का वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत; जानें

भारत का वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत; जानें

संक्षेप:

ICC Women Cricket World Cup semi final Match- भारत ने आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, मगर नॉकआउट का शेड्यूल अभी भी साफ नहीं हो पाया है क्योंकि टॉप-2 की पोजिशन अभी भी कन्फर्म नहीं है।

Fri, 24 Oct 2025 10:01 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC Women Cricket World Cup semi final Matches- भारत ने न्यूजीलैंड को आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के 24वें मुकाबले में 53 (DLS) रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों की तस्वीर साफ हो चुकी है। भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम ने नॉकआउट में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि सेमीफाइनल का शेड्यूल अभी भी साफ नहीं हो पाया है, मगर यह साफ हो गया है कि भारत पहला सेमीफाइनल खेलने वाला है। आईए इसके पीछे का कारण समझते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:भारत ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, न्यूजीलैंड समेत ये 4 टीमें बाहर

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया फिलहाल 6 मैचों में इतने ही अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। भारत का आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ है। टीम इंडिया अगर वह मैच जीत भी लेती है तो वह अधिकतम 8 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। इंग्लैंड 9 पॉइंट्स के साथ तीसरे, साउथ अफ्रीका 10 पॉइंट्स के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 11 पॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर है। इसका मतलब है कि भारत चौथे नंबर पर रहकर ही सेमीफाइनल में प्रवेश करेगा।

ये भी पढ़ें:सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी हरमनप्रीत कौर परेशान, सता रहा है ये डर

पहला सेमीफाइनल पॉइंट्स टेबल में पहले और चौथे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच होगा, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें भिड़ेंगी। इसका मतलब यह है कि भारत के सेमीफाइनल खेलने की डेट कन्फर्म हो गई है, मगर किस टीम के खिलाफ मैच होगा इसकी तस्वीर साफ होना अभी बाकी है।

पहला सेमीफाइनल- टीम-1 वर्सेस भारत, 29 अक्टूबर

दूसरा सेमीफाइनल- टीम-2 वर्सेस टीम-3

क्यों अभी तक साफ नहीं हुआ वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल का शेड्यूल?

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल का शेड्यूल इसलिए साफ नहीं हो पाया है क्योंकि टॉप-2 टीमें अभी तक कन्फर्म नहीं हुईं हैं। ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड तीनों का एक-एक मैच बाकी है।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच नंबर-1 बनने की जंग है। वहीं इंग्लैंड की नजरें टॉप-2 में जगह बनाने पर है।

ऑस्ट्रेलिया का अगला मैच साउथ अफ्रीका से है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम लीग स्टेज में अपना सफर पहले पायदान पर रहकर करेगी। वहीं इस मैच में अगर साउथ अफ्रीका हारता है तो इंग्लैंड के पास टॉप-2 में जगह बनाने का मौका होगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |