एमएस धोनी के बिना आखिरी बार कब खेली थी CSK? 5 में से सिर्फ 1 बार मिली जीत

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

चेन्नई सुपर किंग्स आज एमएस धोनी के बिना अपने आईपीएल 2026 का आगाज  करने जा रही है। धोनी 7 साल बाद कोई आईपीएल मैच मिस कर रहे हैं। इससे पहले 2019 में वह दो मैच नहीं खेले थे।

एमएस धोनी के बिना आखिरी बार कब खेली थी CSK? 5 में से सिर्फ 1 बार मिली जीत

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मैच गुवाहटी में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। जैसे ही सीएसके की प्लेइंग XI का ऐलान हुआ, वैसे ही चेन्नई के फैंस का दिल टूट गया। दरअसल, उन्हें उन 11 खिलाड़ियों में पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम नहीं दिखा। धोनी चेन्नई की टीम के अभिन्न अंग है, मगर चोट के चलते वह कम से कम 5-6 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। फैंस यह जानने को इच्छुक है कि धोनी ने इससे पहले सीएसके के लिए मैच मिस कब किया था।

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह पहली बार है जब CSK IPL के 2019 एडिशन के बाद उनके बिना मैदान पर उतरेगी। 45 साल के धोनी 2019 में दो मैच नहीं खेल पाए थे। CSK टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी, जहां वे मुंबई इंडियंस से एक रन से हार गए थे।

धोनी ने सबसे पहले हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच नहीं खेला था, जिसमें टीम पीठ में ऐंठन के कारण छह विकेट से हार गई थी। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक और लीग मैच भी वायरल बुखार के कारण नहीं खेला था, जिसमें CSK 46 रन से हार गई थी।

बिना धोनी के सीएसके ने जीता सिर्फ एक मैच

vs DD, दिल्ली 2010 (जीत)

vs KXIP, चेन्नई 2010 (हार)

vs RCB, बेंगलुरु 2010 (हार)

vs SRH, हैदराबाद 2019 (हार)

vs MI, चेन्नई 2019 (हार)

vs RR, गुवाहाटी, 2026 (रिजल्ट बाकी है)

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।