Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़When Telangana Police congratulated DSP Siraj fans pounced on the post demand promotion for him
तेलंगाना पुलिस ने DSP सिराज को दी अपने अंदाज में बधाई, फैंस बोले- अब तो...

तेलंगाना पुलिस ने DSP सिराज को दी अपने अंदाज में बधाई, फैंस बोले- अब तो...

संक्षेप:

तेलंगाना पुलिस ने मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैच-जिताऊ प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उन्हें तेलंगाना का गर्व बताया है। उसके पोस्ट पर क्रिकेट फैंस ने सिराज को अब प्रमोट किए जाने की मांग की है।

Tue, 5 Aug 2025 03:04 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के हीरो मोहम्मद सिराज को तेलंगाना पुलिस ने तेलंगाना का गर्व बताया है। तेज गेंदबाज अपने गृह राज्य में डीएसपी भी हैं। तेलंगाना पुलिस ने ओवल टेस्ट में सिराज के मैच-विनिंग परफॉर्मेंस के बाद एक्स पर उन्हें बधाई दी। पोस्ट पर तुरंत सिराज और भारतीय क्रिकेट के फैंस टूट पड़े और मांग करने लगे कि अब तो डीएसपी को एएसपी या एसपी बना दो।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तेलंगाना पुलिस ने पोस्ट किया, 'श्री मोहम्मद सिराज, DSP को बधाइयां! इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट जीत में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए। तेलंगाना का गर्व। वर्दी और खेल में हीरो।'

इसके बाद तो फैंस तेलंगाना पुलिस से सिराज को प्रमोट करने की मांग करने लगे। किसी ने लिखा कि उन्हें अब एसीपी बनाइए तो किसी ने लिखा कि सोचिए अगर उनका प्रमोशन हो जाए तो वह अकेले ही मैच जिता सकते हैं।

एक यूजर ने लिखा कि उनके प्रदर्शन के आधार पर तो उनको निश्चित तौर पर प्रमोशन की जरूरत है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि उनका प्रमोशन अब बकाया है।

ये भी पढ़ें:भारत के लिए खेलने की जिद में जब मोहम्मद सिराज ने कर लिया पसंदीदा बिरयानी से तौबा

मोहम्मद सिराज ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत ओवल टेस्ट में भारत को इंग्लैंड पर 6 रनों से यादगार जीत दिलाई। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 5 और पहली पारी में 9 विकेट लिए। उन्हें उनके मैच-जिताऊ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 247 रन बनाई। भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य दिया। चौथे दिन का खेल समय से पहले खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए थे। आखिरी दिन उसे जीत के लिए सिर्फ 35 रन की जरूरत थी लेकिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी शानदार गेंदबाजी से भारत को 6 रन से जीत दिला दी।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |