टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए जब सचिन तेंदुलकर, द्रविड़ और सौरव गांगुली के आगे गिड़गिड़ाए थे ललित मोदी! खुद किया खुलासा

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ललित मोदी ने खुलासा किया कि टी20 वर्ल्ड कप 2007 के शुरू होने से पहले वह खुद भारतीय ड्रेसिंग रूम में गए थे और सचिन, द्रविड़ और गांगुली जैसे सीनियर खिलाड़ियों से टी20 वर्ल्ड कप खेलने की रिक्वेस्ट की थी। मगर उन्होंने मना कर दिया।

टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए जब सचिन तेंदुलकर, द्रविड़ और सौरव गांगुली के आगे गिड़गिड़ाए थे ललित मोदी! खुद किया खुलासा

IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी अकसर ऐसे पुराने पुराने किस्से दुनिया को सुनाते हैं जिसे पहले कभी किसी ने नहीं सुना होता। इस कड़ी में वह एक और किस्सा लेकर आया है। ताजा किस्सा सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली से जुड़ा है। ललित मोदी ने खुलासा किया कि टी20 वर्ल्ड कप 2007 के शुरू होने से पहले वह खुद भारतीय ड्रेसिंग रूम में गए थे और सीनियर खिलाड़ियों से टी20 वर्ल्ड कप खेलने की रिक्वेस्ट की थी, हालांकि सभी खिलाड़ियों ने इसे बेवकूफी भरा गेम बताकर खेलने से इनकार कर दिया। वहीं आज टी20 क्रिकेट इतना बड़ा खेल बन गया है कि इसके आगे टेस्ट और वनडे की चमक फीकी पड़ गई है।

टी20 वर्ल्ड कप 2007 से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर थी, जहां उन्हें तीन टेस्ट मैच और 7 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी थी। 19 जुलाई से 8 सितंबर से चले इस टूर के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप 2007 का आगाज 11 सितंबर से होना था। इंग्लैंड दौरे के लिए राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे सीनियर स्टार टीम का हिस्सा थे, लेकिन T20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ी थे। MS धोनी की लीडरशिप में भारत की टीम में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, RP सिंह, इरफान पठान और दूसरे खिलाड़ी शामिल थे।

ANI को दिए खास इंटरव्यू में ललित मोदी ने बताया, "जब इंडिया 2007 में इंग्लैंड टूर पर थी, तो मैं ड्रेसिंग रूम में हर प्लेयर के पास गया। मैं गया और मैंने कहा, 'प्लीज, मैं आपसे T20 खेलने की रिक्वेस्ट करता हूं।' उन्होंने कहा, 'ललित, क्या तुम मजाक कर रहे हो? यह क्या बेवकूफी भरा गेम है? हम इसे नहीं खेलना चाहते।' ड्रेसिंग रूम में सबने मुझसे यही कहा। 'ओह, हमारा टूर लंबा रहा है। हम अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं।' अब, आज, क्या पब्लिक, नंबर एक, प्लेयर्स, नंबर दो, एडमिनिस्ट्रेटर, नंबर तीन, यह मानेंगे कि कोई प्लेयर वर्ल्ड कप नहीं खेल रहा है? हंगामा हो जाएगा।"

ललित मोदी ने आगे कहा कि बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने 2007 T20 वर्ल्ड कप में अपनी पूरी टीम नहीं भेजी, बल्कि MS धोनी की लीडरशिप वाली एक युवा और काफी कम अनुभवी टीम को सपोर्ट किया। कई जाने-माने स्टार्स की गैरमौजूदगी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि फैंस, प्लेयर्स और एडमिनिस्ट्रेटर्स वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स को जो अहमियत देते हैं, उसे देखते हुए आज के जमाने में ऐसा फैसला सोचा भी नहीं जा सकता।

उन्होंने आगे कहा, "BCCI ने मेन टीम, इंडिया टीम को भी वर्ल्ड कप T20 खेलने के लिए साउथ अफ्रीका नहीं भेजा। उन्होंने दूसरी टीम भेजी। 'चलो इंडिया टीम भी नहीं भेजते। चलो महेंद्र सिंह धोनी के अंडर अपनी नई टीम बनाते हैं।' पूरी तरह से कच्चा। पूरी तरह से नया। तेंदुलकर, द्रविड़, सौरव गांगुली; इनमें से किसी ने भी T20 वर्ल्ड कप नहीं खेला। क्या आप आज यह मानेंगे? आज, अगर इंडियन टीम को वर्ल्ड कप, किसी भी वर्ल्ड कप में जाना है, तो क्या आप B टीम मानेंगे? क्या पब्लिक B टीम मानेगी? क्या बोर्ड B टीम मानेगा?"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।