Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़When did South Africa last win a Test series in India Temba Bavuma could make history This Time
भारत में आखिरी बार टेस्ट सीरीज कब जीता था साउथ अफ्रीका? टेंबा बावुमा बना सकते हैं इतिहास

भारत में आखिरी बार टेस्ट सीरीज कब जीता था साउथ अफ्रीका? टेंबा बावुमा बना सकते हैं इतिहास

संक्षेप:

टेंबा बावुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका की टीम भारत में टेस्ट सीरीज जीतने को बेताब है। साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार टेस्ट सीरीज 2000 में जीती थी, जब सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के कप्तान थे।

Nov 21, 2025 07:31 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टेंबा बावुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका की टीम भारत में टेस्ट सीरीज जीतने को बेताब है। कोलकाता टेस्ट में भारत को धूल चटाने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम की नजरें गुवाहटी टेस्ट पर है। हालांकि यह काम उनके लिए आसान नहीं रहने वाला है। टीम इंडिया हमेशा कमबैक के लिए जानी जाती है। अगर साउथ अफ्रीका भारत में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रहता है तो यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। साउथ अफ्रीका ने आखिरी और एकमात्र बार भारत में टेस्ट सीरीज साल 2000 में जीती थी। उस समय टीम इंडिया के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। साउथ अफ्रीका ने उस सीरीज में भारत को 2-0 से पटखनी दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साउथ अफ्रीका के कप्तान उस सीरीज में हैंसी क्रोनजे थे, जिन पर मैच फिक्सिंग के चलते आजीवन बैन भी लगा था। पहला टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जहां साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में हार के बावजूद प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सचिन तेंदुलकर को नवाजा गया था। सचिन ने इस मैच में 97 रनों की पारी खेली थी, मगर वह टीम की हार को नहीं टाल पाए थे।

दूसरा टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जहां भारत को और बुरी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया को पारी के अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। भारत की पहली पारी मात्र 158 के स्कोर पर सिमट गई थी, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने 479 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था।

ये भी पढ़ें:ZIM की SL पर धमाकेदार जीत, पॉइंट्स टेबल में ऐसी उथल-पुथल देख पाकिस्तान भी दंग

टीम इंडिया पूरी तरह से बैकफुट पर थी, दूसरी पारी में भी बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और पूरी टीम 250 रनों पर सिमट गई। हालांकि मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इस दौरान शतक जड़ा था और 102 रनों की पारी खेली थी।

टेंबा बावुमा की अगुवाई में अब साउथ अफ्रीका 25 साल से भारत में पड़े जीत के सूखे को खत्म करना चाहती है। कोलकाता टेस्ट जीतकर मेहमान टीम 1-0 से आगे चल रही है। अगर गुवाहटी में भी उन्हें जीत मिलती है तो टेंबा बावूमा भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाले दूसरे साउथ अफ्रीकी कप्तान बनेंगे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |