भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल रद्द हुआ तो क्या होगा? एशियन गेम्स में खराब मौसम बना चर्चा का विषय

निशिन, भाषा
Follow us on Google News
share

India vs Sri Lanka Asian Games 2026: भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीम के बीच एक नवंबर को एशियन गेम्स में सेमीफाइनल खेला जाएगा। यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित होगा।

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 Preview
अक्षर पटेल के सात कप्तान श्रेयस अय्यर (फाइल फोटो)

भारत की मजबूत टीम और श्रीलंका की दूसरी श्रेणी की टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को निशिन में होने वाले पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल से पहले खराब मौसम चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके कारण दोनों टीम क्वार्टर फाइनल का अपने-अपने मैच नहीं खेल पाई और उन्हें अभ्यास करने का भी मौका नहीं मिला। ऐसी परिस्थितियों में अगर मौसम ठीक रहा और मैच बिना किसी व्यवधान के खेला जाता है तो दोनों टीम को जल्द से जल्द परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना होगा। नागोया पहुंचने के बाद से भारी बारिश के कारण भारतीय टीम को ज्यादा अभ्यास करने का मौका नहीं मिला है। सेमीफाइनल से ठीक पहले आसमान साफ ​​हुआ है। गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी है लेकिन फाइनल के दिन यानि शनिवार को बारिश आ सकती है।

श्रेयस ब्रिगेड को नहीं होनी चाहिए ये परेशानी

बारिश के कारण चारों क्वार्टर फाइनल मैच रद्द करने पड़े थे और आईसीसी रैंकिंग में बेहतर स्थान रखने वाली टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। असल में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमें अभी तक प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाई हैं। दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। लगातार दो बार के टी20 विश्व कप विजेता भारत स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार है और अगर मौसम ने साथ दिया तो श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम को यह मैच जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि श्रीलंका अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ नहीं उतरी है। लीग के मैचों में कम स्कोर बने और बारिश के कारण पिच के धीमा होने की संभावना है। भारत 20 सितंबर को जापान पहुंचा था और तब से उसे टोक्यो के पास जापान के खिलाफ मैच खेलने का मौका मिला जो पांच-पांच ओवर का था।

अगर सेमीफाइनल भी रद्द हुआ तो क्या होगा?

बारिश के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ रद्द किए गए क्वार्टर फाइनल से पहले अय्यर ने स्वीकार किया था कि खराब मौसम के कारण टीम को अभ्यास करने का मौका नहीं मिला है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पेशेवर होने के नाते किसी तरह का बहाना नहीं बनाया जा सकता है। अगर सेमीफाइनल भी बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर होने के आधार पर भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। श्रीलंका नौवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान छठे और बांग्लादेश आठवें स्थान पर हैं। यदि दूसरा सेमीफाइनल भी बारिश से प्रभावित होता है, तो पाकिस्तान अपनी बेहतर रैंकिंग के आधार पर आगे बढ़ जाएगा। अगर तीन अक्टूबर को होने वाले फाइनल में मौसम खेल में बाधा डालता है और मैच नहीं हो पाता है तो दोनों टीम को स्वर्ण पदक मिलेगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विपराज निगम

श्रीलंका: एशेन बंडारा, लसिथ क्रोसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, नुवान तुषारा, थारिंडु रत्नायके, वानुजा सहन, सोहन डी लिवरा, गरुका संकेथ।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल रद्द हुआ तो क्या होगा? खराब मौसम चर्चा का विषय बना