'मैच खत्म अब...', वैभव सूर्यवंशी का किस ताने से खौला खून? 9 जून से पीछा पड़ा था श्रीलंकाई प्लेयर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई प्लेयर विशेन हलम्बेज के बीच तीखी बहस हुई थी। श्रीलंका ए ने इंडिया ए के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत दर्ज की। मैच का रिजल्ट सुपर ओवर में निकला।

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेला गया टाई सीरीज का मुकाबला काफी रोमांचक रहा लेकिन विवाद भी देखने को मिले। कप्तान तिलक वर्मा ने जहां सुपर ओवर को लेकर अंपायर से जमकर बहस की वहीं वैभव सूर्यवंशी मैच खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों से उलझ पड़े। युवा सनसनी सूर्यवंशी ने एक फील्डिर को धक्का दिया। फील्डिर ने भी उनकी तरफ बढ़ने का प्रयास किया। अब इस मामले में अहम खुलासा हुआ है। श्रीलंकाई प्लेयर विशेन हलम्बेज ने 15 साल के सूर्यवंशी को उकसाया था, जिसकी वजह से तीखी बहस हुई। हलम्बेज 9 जून से ही सूर्यवंशी के पीछे पड़े थे, जब इंडिया ने ट्राई सीरीज के पहले मैच में मेजबान श्रीलंका को करीबी मैच में हार थमाई।
सूर्यवंशी का किस ताने से खौला खून?
इंडिया ए ने सोमवार (15 जून) को 49.2 ओवर में 265 रन बनाए। श्रीलंका ए ने 9 विकेट र इतने रन जुटाए, जिससे मैच टाई होकर सुपर ओवर में पहुंचा। श्रीलंका ने सुपर ओवर में 16 रन जुटाए। जवाब में भारत ने सिर्फ 9 रन बनाए और लगातार दूसरी हार का सामना किया। वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे ने सुपर ओवर में बैटिंग की। मैच के रोमांचक अंत के बाद सूर्यवंशी और सूर्यांश जब लौट रहे थे तो श्रीलंका टीम के खिलाड़ी उनके पास आए। उसी दौरान हलम्बेज की सूर्यवंशी से नोकझोंक शुरू हो गई। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, हलम्बेज ने सूर्यवंशी से कहा, ''मैच खत्म हो गया अब अब घर जाओ।'' यह ताना सुनते ही सूर्यवंशी का खून खौल उठा। उन्होंने हलांबागे को धक्का भी दिया। श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव किया।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलाए हाथ
हालम्बेज पहले मैच से ही सूर्यवंशी को परेशान करने की कोशिश कर रहा थे। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हालम्बेज ने उस मैच के दौरान भारतीय ओपनर पर बार-बार छींटाकशी की और सोमवार को भी ऐसा किया। सूर्यवंशी जब सुपर ओवर में बैटिंग करने उतरे, तब भी उन्होंने छींटाकशी जारी रखी। हालम्बेज सुपर ओवर खत्म होने के बाद सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे की ओर बढ़े। तभी सूर्यवंशी का पारा हाई हुआ। हालांकि, इंडिया ए और श्रीलंका ए के खिलाड़ियों ने सूर्यवंशी और हलम्बेज की लड़ाई बाद मैच के बाद हाथ मिलाए।
श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूप में हुई थी ये चर्चा
रिपोर्ट के मुताबिक, इस कहासुनी के बाद सीनियर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने युवा सननसी से संपर्क किया और घटना पर अफसोस जताया। ये श्रीलंकाई दरअसल ट्राई सीरीज में श्रीलंका ए टीम के मेंबर नहीं हैं, बल्कि सीनियर क्रिकेटर हैं जो सूर्यवंशी को आईपीएल के जरिए जानते हैं। मैच के बाद श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम में इस झगड़े और भारतीयों से माफी मांगने पर चर्चा हुई। श्रीलंका ए के कुछ सदस्यों का मानना था कि उनकी टीम को भारतीय टीम से माफी मांगनी चाहिए। माफी मांगी गई है या नहीं, यह अभी क्लियर नहीं है।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



