रोहित शर्मा ने रन आउट के बाद शुभमन गिल को क्या बोला था? कप्तान ने मैच के बाद किया खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा रन आउट हो गए थे। वे शुभमन गिल पर गुस्सा भी हुए थे, लेकिन गिल को उन्होंने रीप्ले देखने के बाद क्या बोला था? कप्तान ने मैच के बाद इसका खुलासा किया। 

रोहित शर्मा ने रन आउट के बाद शुभमन गिल को क्या बोला था? कप्तान ने मैच के बाद किया खुलासा

टीम इंडिया ने धर्मशाला में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। कप्तान शुभमन गिल ने दमदार पारी खेली, जबकि गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने कमाल की गेंदबाजी की। इस मैच में रोहित शर्मा रन आउट हो गए थे, जो आउट होकर पवेलियन लौटते समय गुस्से में नजर आ रहे थे और अपनी साथी खिलाड़ी शुभमन गिल से खुश नहीं दिख रहे थे। हालांकि, जब रीप्ले उन्होंने देखा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया था। इसके बारे में मैच के बाद खुद शुभमन गिल ने खुलासा किया।

गिल ने यह भी माना कि रोहित शर्मा का रन आउट होना दुर्भाग्यपूर्ण था, क्योंकि नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े भारतीय कप्तान लगभग गेंदबाज से टकरा गए थे, जो गेंद की ओर दौड़े और उन्हें पूर्व कप्तान की कॉल का जवाब देने से रोक दिया। 195 रनों की रन चेज में नाबाद 85 रनों की पारी खेलने वाले शुभमन गिल से जब पूछा गया कि रन आउट को लेकर रोहित शर्मा के साथ उनकी क्या बातचीत हुई? इस पर गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "रोहित ने रीप्ले देखा और कहा कि रन आउट ठीक है।"

रोहित शर्मा इस मैच में थोड़ा संभलने और चोट के बावजूद अच्छे मूड में लौट ही रहे थे कि वे रन आउट हो गए। रोहित शर्मा ने ऑन साइड पर गेंद को टैप किया और एक रन के लिए दौड़ पड़े। गिल के सामने बॉलर आ गया। ऐसे में उन्होंने दौड़ना उचित नहीं समझा और रोहित को भी काफी मना किया। हालांकि, रोहित शर्मा तब तक करीब दूसरे छोर पर पहुंच गए थे। वे बाद में पीछे मुड़े और स्ट्राइक वाले एंड पर खुद को बचाने के लिए वापस दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वे रन आउट हो गए।

गिल ने की गुरबाज की तारीफ

बारिश की वजह से यह मैच 25-25 ओवर का हुआ, जिसमें 51 गेंदों में 102 रनों की पारी अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने खेली। गुरबाज की तारीफ में गिल ने कहा, "यह एक तरह का T20 गेम था। हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उन्होंने हमसे मैच छीन लिया। गुरबाज शानदार थे। आखिरी हाफ में हमने जिस तरह से बॉलिंग की, वह शानदार थी। विकेट (बल्लेबाजी के लिए) शानदार था। हमारे स्पिनरों के लिए ग्रिप थी, जब उन्होंने बॉलिंग की तो बॉल अच्छी तरह से आ रही थी।" सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।