Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़What made New Zealand captain Michael Bracewell proud Despite the loss vs India said We pushed no 1 team in the world
हार कर भी न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल को किस बात पर गर्व? बोले- हमने दुनिया की नंबर 1 टीम को…

हार कर भी न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल को किस बात पर गर्व? बोले- हमने दुनिया की नंबर 1 टीम को…

संक्षेप:

न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल को वड़ोदरा वनडे में मिली हार के बावजूद टीम के प्रयास पर गर्व है। उनका कहना है कि उनकी टीम ने दुनिया की नंबर-1 टीम को आखिरी ओवर तक टक्कर दी और उन पर दबाव बनाया।

Jan 12, 2026 05:40 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल को वड़ोदरा वनडे में भारत के खिलाफ मिली 4 विकेट से हार के बावजूद अपनी टीम पर गर्व है। उनका कहना है कि उन्हें गर्व इस बात का है कि वह दुनिया की नंबर-1 टीम को आखिरी ओवर तक टक्कर दे पाए। बता दें, न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 301 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा टीम इंडिया ने 49वें ओवर में जाकर किया। यह मैच तो एक ओवर पहले खत्म हो जाता, अगर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल ना होते तो। सुंदर चोटिल होने की वजह से विकेट के बीच ज्यादा रन नहीं दौड़ पा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:कोहली अपनी मां को देते हैं सभी अवॉर्ड, वजह जानकर आप हो जाएंगे इमोशनल

माइकल ब्रेसवेल ने मैच के बाद कहा, "हमें अपने प्रयास पर गर्व हो सकता है। हमने दुनिया की नंबर 1 टीम को आखिरी ओवर तक टक्कर दी और उन पर दबाव बनाया, जो हमेशा अच्छा लगता है। बेशक, कुछ ऐसे एरिया हैं जिन्हें हम ठीक करना चाहेंगे, और अगर हम 20 या 30 रन और बना लेते - यानी 320 या 330 के करीब - तो मैच बिल्कुल अलग हो सकता था।

काश वह (जेमिसन) चोट से उबरने के बाद 15 ओवर फेंक पाते, उन्हें आज जिस तरह से बॉलिंग करते देखा, वह हमारे लिए एक बड़ी पॉजिटिव बात थी। मुझे लगा कि हमारे बैटिंग ग्रुप ने काफी अनुभव और धैर्य दिखाया, वह (मिशेल) लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं, अगर हमने आखिरी में कुछ और रन बनाए होते, तो हम मैच को सच में दिलचस्प बना सकते थे।

ये भी पढ़ें:कोहली के प्रदर्शन पर गिल बोले- उम्मीद है हमारे लिए ऐसे ही आगे भी रन बनाते रहेंगे

हम मैच बदलने वाले पलों को बनाने के बारे में बहुत बात करते हैं, और हालांकि हमने आज कुछ चीजें अच्छी कीं, लेकिन एक या दो मौके ऐसे थे जिन पर हम पीछे मुड़कर देखेंगे। भारत में लाइट्स में खेलना कभी आसान नहीं होता, लेकिन हमने अपने लिए बहुत ऊंचे स्टैंडर्ड तय किए हैं और हम उन्हें हासिल करने की कोशिश करते रहेंगे।"

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस रनचेज में चेजमास्टर विराट कोहली शतक से चूक गए। वह 93 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं शुभमन गिल ने 56, श्रेयस अय्यर ने 49 और केएल राहुल ने 29 रनों की नाबाद पारी खेली।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |