Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़What Ishan Kishan said about his comeback Why he Said whether you are capable of playing for India
क्या आप इंडिया के लिए खेलने के काबिल हैं? ईशान किशन ने दुनिया को सुनाई अपने कमबैक की दास्तां

क्या आप इंडिया के लिए खेलने के काबिल हैं? ईशान किशन ने दुनिया को सुनाई अपने कमबैक की दास्तां

संक्षेप:

ईशान किशन ने अपनी कमबैक स्टोरी बताते हुए कहा कि उन्होंने खुद से एक सवाल पूछा कि क्या वह इंडिया के लिए खेलने के लिए काबिल हैं? क्या वह फिर से यह कर सकते हैं? उनका यह बयान आपका दिल जीत लेगा।

Jan 24, 2026 06:53 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी ने हर किसी को हैरान कर दिया था। दरअसल, 2 साल से भी ज्यादा समय से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में उनके नाम को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं थी। हालांकि डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार रन बनाकर उन्होंने दरवाजा तोड़ा और सीधा वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह बनाई। ईशान किशन ने अपनी डोमेस्टिक क्रिकेट की फॉर्म को इंटरनेशनल मंच पर भी जारी रखा। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने 76 रनों की धुआंधार पारी खेल टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। मैच के बाद उन्होंने अपनी कमबैक की दास्तां दुनिया को बताई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:भारत के खिलाफ शायद 300....भारत की बैटिंग देख थर-थर कांपे न्यूजीलैंड के कप्तान

ईशान किशन ने मैच के बाद सबसे पहले अपनी पारी को लेकर कहा, “मुझे बीच में बहुत अच्छा महसूस हुआ। मैं पहली बॉल से ही बॉल को कनेक्ट कर पा रहा था, इसलिए मैंने खुद पर भरोसा किया। मुझे ऐसा लग रहा था कि अगर मैं बस अच्छे शॉट्स खेलूंगा, तो मैं टीम के लिए यह कर सकता हूं।”

उन्होंने अपने कमबैक को लेकर कहा, "मैं बस (डोमेस्टिक क्रिकेट में) रन बनाने की कोशिश कर रहा था। कभी-कभी यह अपने लिए करना जरूरी होता है, अपने सवालों के जवाब देने के लिए कि आप कैसी बैटिंग कर रहे हैं और क्या आप इंडिया के लिए खेलने के काबिल हैं। इसीलिए मेरे लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना और रन बनाना जरूरी था। अच्छी बात यह थी कि हमने ट्रॉफी भी जीती, और मैं वह कॉन्फिडेंस यहां लेकर आया। तो यह मेरे लिए काफी अच्छा दिन था।

ये भी पढ़ें:लंच में क्या खाया था? ईशान किशन ने खोला अपनी तूफानी बैटिंग का राज

मैंने खुद से एक सवाल पूछा (अपनी वापसी के बारे में) - क्या मैं यह फिर से कर सकता हूं या नहीं? और मेरे पास बहुत साफ जवाब था। मुझे लगा कि मैं पूरी इनिंग्स में बैटिंग कर सकता हूं और अच्छे शॉट्स खेल सकता हूं। मुझे बस अपने सवालों के जवाब देने के लिए कहीं रन बनाने की जरूरत थी। अगर मैं आउट भी हो जाता, तो भी मैं बस अच्छा क्रिकेट खेलना चाहता था, बस यही था।"

बता दें, न्यूजीलैंड ने भारत के सामने दूसरा टी20 जीतने के लिए 209 का टारगेट रखा था, इस स्कोर को टीम इंडिया ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों के दम पर 15.2 ओवर में ही चेज कर दिया। भारत ने दूसरे टी20 में 7 विकेट से जीत दर्ज की।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |