क्या है सुपर-7 स्टेज? ICC ने वनडे वर्ल्ड कप में लगाया रोमांच का तड़का; 2 बार होगा IND vs PAK मैच
आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोमांच का तड़का लगाते हुए सुपर-7 के तौर पर नई स्टेज को शामिल किया है। सेमीफाइनल से पहले इसमें 7 टीमें क्वालीफाई करेगी।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस शेड्यूल का ऐलान करते हुए आईसीसी ने आगामी इवेंट में सुपर सीरीज और सुपर 7 को शामिल कर रोमांच का तड़का लगाया है। सुपर सीरीज तो भारत के नजरिए से अहम नहीं है क्योंकि यह ग्रुप स्टेज से पहले खेली जाएगी, जिसमें 12वें से 14वें नंबर पर क्वालिफाई करने वाली टीमें सुपर सीरीज राउंड खेलेंगी। तीन में से एक टीम ग्रुप राउंड में आगे बढ़ेगी, जो दो ग्रुप में बंटी 12 टीमों में से एक बन जाएगी। ग्रुप स्टेज के बाद पहले ऐसा होता था कि दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती थी और फिर इसके बाद खिताबी मैच होता था। मगर आईसीसी ने सेमीफाइनल से पहले अब सुपर-7 के रूप में नई स्टेज को शामिल किया है। आइए सुपर-7 स्टेज के नियम, शेड्यूल और कैसे टीमें इसके लिए क्वालीफाई करेगी सबकुछ जानते हैं-
क्या है ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 की सुपर-7 स्टेज?
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले होंगे। 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप-ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर टीम है
ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालीफायर टीम है
ग्रुप स्टेज के बाद अब टॉप-2 टीमों के बीच सीधा सेमीफाइनल नहीं होगा, बल्कि सेमीफाइनल से पहले सुपर-7 स्टेज खेली जाएगी, जिसमें सभी टीमों को फिर से एक नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा।
कैसे सुपर-7 के लिए क्वालीफाई करेगी टीमें, क्या है नियम?
सुपर-7 स्टेज में सबसे पहले दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमों को एंट्री मिलेगी। इसके बाद 7वीं टीम का चयन दोनों ग्रुप में चौथे पायदान पर रहने वाली टीमों में से होगा। जिस टीम दोनों टीमों के पॉइंट्स, किसने कितने मैच जीते और किसका क्या नेट रन रेट रहा, इन सभी के आधार पर दोनों में से एक टीम को सुपर-7 का टिकट मिलेगा। इसका मतलब यह है कि ग्रुप स्टेज में चौथे पायदान पर रहने वाली टीम को हार नहीं माननी होगी और अपने आंकड़े सुधारने पर ध्यान देना होगा।
सुपर-7 स्टेज की खास बात यह है कि इस स्टेज में एंट्री करने के बाद सभी टीमों को नई शुरुआत करनी होगी। ग्रुप मुकाबलों से उन्हें किसी तरह का कोई फायदा नहीं मिलेगा। पॉइंट्स टेबल भी 0 से शुरू होगी।
सुपर-7 स्टेज में किस टीम के कितने मुकाबले होंगे?
सुपर-7 स्टेज में हर टीम को एक दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। इसका मतलब है कि सुपर-7 स्टेज राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जहां हर टीम को 6-6 मैच खेलने का मौका मिलेगा। इसका मतलब है कि सुपर-7 स्टेज में 21 और मुकाबले खेले जाएंगे।
इस स्टेज में टॉप-4 में रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा।
सुपर 7 प्री-सीडेड पोजीशन
फैंस, टीमों और स्टेकहोल्डर्स को ज्यादा जानकारी देने के लिए, कई टीमों को सुपर 7 की तय जगहों पर पहले से सीड किया गया है।
A1: इंडिया
A2: ऑस्ट्रेलिया
A3: पाकिस्तान
AB4: इंग्लैंड
B1: न्यूज़ीलैंड
B2: साउथ अफ्रीका
B3: श्रीलंका
तो उदाहरण के लिए, सुपर 7 स्टेज सोमवार, 25 अक्टूबर 2027 को शुरू होगा, जिसमें A2 जोहान्सबर्ग में B3 से भिड़ेगा। यह मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका होगा अगर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका दोनों सुपर 7 स्टेज के लिए क्वालिफाई करते हैं।
अगर कोई नॉन-सीडेड टीम क्वालिफाइंग पोजीशन पर रहती है और कोई प्री-सीडेड टीम नहीं रहती है, तो वह टीम उस सुपर 7 पोजीशन को ले लेगी जो उस प्री-सीडेड टीम को दी गई है जिसे उसने हटाया है।
इसी उदाहरण में, अगर बांग्लादेश सुपर 7 स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लेता है और श्रीलंका नहीं करता है, तो बांग्लादेश B3 स्पॉट लेगा, और 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा।
यह सीडिंग इसलिए की जाती है ताकि क्वालिफिकेशन प्रोसेस की इंटीग्रिटी बनी रहे और फैन्स के लिए फिक्स्चर पक्का रहे।
कम से कम 2 बार होगा IND vs PAK मैच
आईसीसी के नए सुपर-7 स्टेज के चलते सेमीफाइनल और फाइनल से पहले भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत कम से कम दो बार तय है। पहले यह दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में भिड़ेगी, इसके बाद भारत-पाकिस्तान का सामना सुपर-7 स्टेज में भी तय है। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल में अगर दोनों टीमों क्वालीफाई करती है तो फैंस को तीसरी बार भी भारत-पाकिस्तान मैच देखने को मिल सकता है।



