5 पॉइंट्स में समझिए BCCI मीटिंग में क्या कुछ हुआ? बोर्ड के सचिव ने बताई हर एक अहम बात

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

BCCI की मीटिंग में 3 सितंबर को मुंबई में क्या कुछ हुआ? किस-किस बात पर चर्चा हुई? उसके बारे में जान लीजिए। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कई बातों के बारे में मीटिंग के बाद खुलासा किया।

Gautam Gambhir Shreyas Iyer
गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में एक हाई-लेवल मीटिंग भारतीय क्रिकेट को लेकर हुई। वैसे तो इसमें तमाम मुद्दों को लेकर बात हुई, लेकिन आधिकारिक तौर पर जो बातें सामने आई हैं। उनके बारे में जान लीजिए। 5 ऐसे मुद्दे थे, जिनको लेकर मीडिया में चर्चा थी और उसकी जानकारी बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने दी। इस मीडिया में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण शामिल थे। मीटिंग का हिस्सा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर नहीं थे, क्योंकि वे निजी कारणों से इसका हिस्सा नहीं बन सके थे।

1. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर बात?

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर खूब चर्चा मीडिया में थी, लेकिन बीसीसीआई के सचिव के मुताबिक इस मीटिंग में उनको लेकर कोई बात नहीं हुई। हालांकि, मीडिया से बात करते हुए सचिव देवजीत सैकिया ने ये जरूर बताया कि वे अच्छा खेल रहे हैं और इससे ज्यादा कहने की कुछ जरूरत नहीं है। मीटिंग के बाद उन्होंने रिपोर्टर्स से कहा, "वह सभी मैचों में शानदार खेल रहे हैं, तो आपको और क्या चाहिए? पिछले मैच (इंग्लैंड के खिलाफ) में उन्होंने 138 रन बनाए, तो फिर अंदाजा क्यों लगाया जा रहा है? इसलिए मैं अंदाजा लगाने वालों को कुछ और मौका नहीं देना चाहता।"

2. एफटीपी पर भी हुई चर्चा

बीसीसीआई की इस मीटिंग में एफटीपी यानी फ्यूचर टूर प्रोग्राम को लेकर भी बात हुई, क्योंकि आपने हाल ही में देखा होगा कि आईपीएल के कुछ दिन के बाद भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेला था। इसके बाद टीम आयरलैंड गई थी और वहां से एक या दो दिन के ब्रेक के बाद टीम इंग्लैंड पहुंची थी और इंग्लैंड से फिर जिम्बाब्वे के लिए खिलाड़ी रवाना हुए थे। ऐस में इस मीटिंग में मैनेजमेंट को आश्वासन बोर्ड से मिला है कि आगे ऐसा नहीं होगा।

BCCI सचिव ने इस मुद्दे पर कहा, "खिलाड़ियों को चोट लग रही है, क्योंकि उन्हें बहुत सारे मैच खेलने पड़ते हैं। अगर आप उनका शेड्यूल देखें, अगर आप इंग्लैंड को देखें, तो 15 खिलाड़ियों की टीम ODIs के लिए गई थी और उन 15 में से तीन से चार खिलाड़ी चोटिल हो गए। हालांकि, उन्होंने उससे पहले दो महीने IPL खेला था। इसलिए यह सब खिलाड़ियों की हेल्थ पर भी असर डालता है और ऐसी स्थितियों से बचने के लिए, हम मौजूदा विंडो और मौजूदा FTPs के तहत सबसे अच्छा क्या कर सकते हैं, हम कुछ तरीके खोजने की कोशिश कर रहे हैं।"

3. अजीत अगर नहीं थे मीटिंग का हिस्सा

टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इतनी बड़ी मीटिंग में शामिल ही नहीं हुए। यहां तक कि वे ऑनलाइन भी मीटिंग को जॉइन नहीं कर पाए। ऐसे में चर्चा है कि शायद उन्हें अब चीफ सिलेक्टर के तौर पर एक्सटेंशन नहीं मिलेगा। बीसीसीआई सचिव ने बताया था कि वे शहर से बाहर थे और ऑनलाइन भी नहीं जुड़ पाए। हालांकि, अगरकर की गैरमौजूदगी को रोहित शर्मा वाले कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। रोहित के रिटायरमेंट वाली खबरों के बाद से उन पर दबाव बताया जा रहा था।

4. ओवरशीज टूर से पहले तैयारी

आयरलैंड में भारतीय टीम को 2-0 से टी20 सीरीज में हार मिली और इंग्लैंड में भी यही हुआ। इसके अलावा भी कुछ सीरीज रहीं, जहां भारत हारा और इसके पीछे की असल वजह यह भी थी कि भारतीय खिलाड़ियों को तैयारी का मौका नहीं मिला। हालांकि, बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे से ही इसकी शुरुआत कर दी है कि खिलाड़ियों को तैयारी का पूरा मौका मिले। देवजीत सैकिया ने भी यही बात कही। उन्होंने कहा, "आप सब जानते हैं कि हम आयरलैंड और इंग्लैंड में भी मैच हार गए। हम जानना चाहते थे कि इसके क्या कारण हैं और हमें इस बारे में खुद से सोचना होगा और भविष्य में, SENA देशों में जाने से पहले हम क्या करेंगे, हमने कुछ स्ट्रेटेजी पर बात की है।"

5. नहीं होगा कोई डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

बीसीसीआई मौजूदा समय में टीम इंडिया या भारतीय क्रिकेट के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जैसी पोस्ट पर विचार नहीं कर रहा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि बीसीसीआई वीवीएस लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट अपॉइंट कर सकती है, लेकिन बोर्ड सचिव ने इसका खंडन कर दिया। उन्होंने कहा, "BCCI एक अच्छी मशीन की तरह काम कर रहा है। BCCI के सभी विंग्स के बीच सही तालमेल है। सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़5 पॉइंट में समझिए BCCI मीटिंग में क्या कुछ हुआ? बोर्ड के सचिव ने बताई हर एक बात