डॉन ब्रैडमैन जो पूरे टेस्ट करियर में नहीं कर पाए, वो पाकिस्तान के रजाउल्लाह ने एक पारी में किया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के रजाउल्लाह ने अपने पहले टेस्ट में बल्लेबाजी में वो कारनामा अंजाम दिया, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। उन्होंने बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच खेला। रजाउल्लाह तेज गेंदबाज हैं।

Don Bradman And Razaullah
डॉन ब्रैडमैन और रजाउल्लाह

इंग्लैंड ने पाकिस्तान का तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। इंग्लैंड ने बर्मिंघम में आयोजित तीसरा मैच 8 विकेट से जीता। तेज गेंदबाज रजाउल्लाह का बल्ला नहीं चलता तो पाकिस्तान टीम बर्मिंघम टेस्ट तीसरे दिन ही गंवा देती। उनकी तूफानी पारी के कारण मैच चौथे दिन तक खिंचा। रजाउल्लाह ने नौवें नंबर पर उतरने के बाद 63 गेंदों में 81 गेंद रन बनाए, जिसमें चार चौके और 9 छक्के हैं। यह 21 वर्षीय क्रिकेटर का डेब्यू टेस्ट था।

ब्रैडमैन जो नहीं कर पाए, वो रजाउल्लाह ने किया

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन जो अपने पूरे टेस्ट करियर में नहीं कर पाए, वो कारनामा रजाउल्लाह ने एक पारी में कर दिखाया। दरअसल, ब्रैडमैन ने 1928 से लेकर 1948 तक 52 टेस्ट खेले, जिसमें 6996 रन बनाए। उनका औसत 99.94 का रहा, जो आज भी रिकॉर्ड है। ब्रैडमैन ने करियर में सिर्फ 6 छक्का लगाए। वहीं, रजाउल्लाह ने कमाल कर दिया। वह टेस्ट डेब्यू पर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टेस्ट में नंबर-9 पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके अलावा इस नंबर पर कोई खिलाड़ी एक पारी में 9 सिक्स नहीं ठोक पाया।

पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया था इतना लक्ष्य

इंग्लैंड ने बर्मिंघम में पहली पारी में 453 बनाने के बाद 320 रनों की बढ़त हासिल की थी। रजाउल्लाह पहली पारी में 11 गेंदों में दो चौकों के जरिए 11 रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 449 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान को पहली पारी में खराब प्रदर्शन के खामियाजा भुगतना पड़ा और इंग्लैंड को सिर्फ 133 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने शनिवार को एक ही सेशन में 24.2 ओवर में दो विकेट पर 130 रन बनाकर विजयी परचम फहराया। इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट (नाबाद 62 रन) और जोर्डन कॉक्स (नाबाद 59 रन) ने अर्धशतक जमाए।

2024 के बाद इंग्लैंड ने पहली बार किया ऐसा

चौथे दिन इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने तुरंत बेन डकेट का विकेट गंवा दिया। पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पहले ही ओवर में बेन डकेट और एमिलियो गे को आउट किया। दोनों का खाता नहीं खुला। इसके बाद, रूट और कॉक्स ने टीम को संभालते हुए 130 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 128 रनों की अटूट साझेदारी की। इंग्लैंड 2024 के बाद पहली बार तीन टेस्ट मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप कराने में सफल रहा। इससे पहले इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ब्रैडमैन जो पूरे करियर में नहीं कर पाए, वो रजाउल्लाह ने एक पारी में किया