सूर्या और धोनी की T20 WC से पहले से क्या बात हुई? धाकड़ क्लब में एंट्री मारकर सीना हुआ चौड़ा

Mar 10, 2026 05:24 pm ISTMd.Akram मुंबई, भाषा
share

सूर्यकुमार यादव का टी20 वर्ल़्ड कप 2026 जीतने के बाद धाकड़ क्लब में एंट्री मारकर सीना चौड़ा हो गया है। सूर्या ने बताया कि टूर्नामेंट से पहले उनकी दिग्गज एमएस धोनी से बातचीत हुई थी?

सूर्या और धोनी की T20 WC से पहले से क्या बात हुई? धाकड़ क्लब में एंट्री मारकर सीना हुआ चौड़ा

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने के दो दिन बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह देश को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ट्रॉफी दिलाने वाले कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप जीता। यह रिकॉर्ड तीसरा अवसर है जबकि भारत ने यह खिताब अपने नाम किया। वह अपने खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम भी बन गई है।

'अगला लक्ष्य ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना'

अहमदाबाद से लौटने के तुरंत बाद सूर्यकुमार ने मुंबई में अपने आवास पर पीटीआई वीडियो से कहा, ''2024 और अब 2026 में ट्रॉफी जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह बहुत ही खास अहसास है। जब हमने 2024 में जीत हासिल की थी, तब हमने सोचा था कि 2026 में अपने घरेलू मैदान पर इसे दोहराना कितना खास होगा।'' उन्होंने कहा, ''हमारा अगला लक्ष्य 2028 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना है। टीम अच्छी लय में है। अगर भारत उसी साल (2028 में) टी20 विश्व कप जीत जाता है, तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।''

'इतने महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम…'

रोहित और धोनी जैसे दिग्गजों से अपनी तुलना किए जाने पर सूर्यकुमार ने कहा, ''उस एलीट क्लब में शामिल होकर अच्छा लग रहा है। मैं धीरे-धीरे इसे महसूस कर रहा हूं। इतने महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम आना बहुत ही खास अहसास है। मैं भविष्य में भी ऐसा करने की कोशिश करूंगा और भारत को और अधिक ट्रॉफियां दिलाने में मदद करना चाहूंगा।'' रोहित उस समय कप्तान थे जब भारत ने जून 2024 में बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जीता था।

मैंने टूर्नामेंट से पहले धोनी से मुलाकात की थी'

कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 1983 में वनडे विश्व कप जीता था, जो देश के लिए पहला बड़ा खिताब था। सूर्यकुमार ने खुलासा किया कि उन्होंने टी20 विश्व कप से पहले धोनी से बात की थी। भारतीय कप्तान ने कहा, ''मैंने टूर्नामेंट से पहले उनसे (धोनी) मुलाकात की थी और उन्होंने मुझे आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का तरीका बताया था। उन्होंने कहा था कि हमारी टीम अच्छी है, हमें बस हिम्मत रखनी होगी और हम निश्चित रूप से जीतेंगे। जीत के बाद उनकी प्रतिक्रिया शानदार थी।'' पूरा भारत इस उपलब्धि का जश्न मना रहा है। भारतीय टीम ने भी रविवार की पूरी रात को जश्न मनाया।

'काश उसे मैं सबके साथ साझा कर पाता'

सूर्यकुमार ने कहा, ''विश्व चैंपियन बनने के बाद उस रात हमने जो जश्न मनाया काश उसे मैं सबके साथ साझा कर पाता। हमने बहुत अच्छा समय बिताया और हम सुबह आठ बजे तक जागते रहे।'' सूर्यकुमार को अब 28 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का इंतजार है। उन्होंने कहा, ''अभी थोड़ा आराम करना है और फिर आईपीएल की तैयारी करनी है। हम अगले चरण में ओलंपिक की तैयारी शुरू कर देंगे जहां हमारा लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है।'' ओलंपिक खेल 2028 में लॉस एंजिलिस में होंगे जहां 128 साल के बाद क्रिकेट की वापसी होगी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।