क्रेडिट न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जाता है..., भारत के विश्व विजेता बनने पर क्या बोले पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर?
भारतीय टीम की लगातार आलोचना करने और नकारात्मक भविष्यवाणी करने वाले पाकिस्तानी प्लेयर मोहम्मद आमिर ने भारत के विश्व विजेता बनने पर क्या प्रतिक्रिया जाहिर की है, यहां पढ़िए।

भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस शानदार जीत के बाद पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है और न्यूजीलैंड की हार के कारणों का विश्लेषण किया है। आमिर का मानना है कि इस जीत ने साबित कर दिया है कि भारतीय टीम न केवल स्किल्स में बेहतर है, बल्कि मानसिक रूप से भी विपक्षी टीमों पर भारी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पूरी भारतीय टीम एक 'यूनिट' और 'चैंपियन' की तरह खेली, जिसके कारण आज पूरी दुनिया उन्हें इस जीत का हकदार मान रही है।
फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की हार पर टिप्पणी करते हुए आमिर ने उनके गेंदबाजों और कप्तानी की कड़ी आलोचना की। आमिर ने न्यूजीलैंड की गेंदबाजी को बेहद साधारण और दिशाहीन बताते हुए कहा, "माशाल्लाह ऑफ स्टंप से चार-चार बाहर वाइड भी कर रहे थे और वहीं से छक्का खा रहे थे बहुत लूज बॉलिंग कराई, चीप सी बॉलिंग की है वैसे।" उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज ऑफ-स्पिनर के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, तब न्यूजीलैंड के कप्तान ने अचानक अपनी योजना बदलकर तेज गेंदबाज को लाकर बड़ी गलती की। आमिर के अनुसार, उन्होंने अपने लंबे करियर में न्यूजीलैंड की टीम को कभी इतना दबाव में नहीं देखा था। आमिर ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा के बेहतर खेलने का 'क्रेडिट न्यूजीलैंड के बॉलर्स को भी जाता है।"
पाकिस्तानी टीवी शो हारना मना है में एंकर ने पूछा कि आमिर भाई अब तो इंडिया सेमीफाइनल भी जीत गया, वर्ल्ड कप भी जात गया और आपकी आलोचनाओं का असर था कि अभिषेक शर्मा ने फाइनल में रन भी कर दिए। इसके जवाब में मोहम्मद आमिर ने कहा कि भारत ने अच्छा क्रिकेट खेला है, लेकिन अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ फिफ्टी का क्रे़डिट न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जाता है।
मोहम्मद आमिर ने शो के दौरान ही भारतीय बल्लेबाजों की शान में कसीदे भी पढ़े हैं। उन्होंने भारतीय बैटर्स की जमकर सराहना की है। क्रिकेट जगत में अक्सर यह कहा जाता है कि केवल गेंदबाज ही टूर्नामेंट जिताते हैं, लेकिन आमिर का मानना है कि भारत ने इस पुरानी धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी के दबदबे को स्वीकार करते हुए कहा, "आज मैं इंडियन टीम को क्रेडिट जरूर दूंगा उन्होंने एक मिथ खत्म कर दिया है कि फ़ास्ट बॉलर टूर्नामेंट जितवाते हैं। भाई बैट्समैन भी जितवाते हैं उन्होंने साबित कर दिया।" उन्होंने आगे कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैचों में 250 से अधिक रन बनाना भारत की असली ताकत को दर्शाता है। आमिर ने माना कि भारतीय बल्लेबाजों ने विपक्षी गेंदबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया और लगातार आक्रामक क्रिकेट खेली।
चर्चा के दौरान आमिर ने बड़ी ईमानदारी से स्वीकार किया कि हालांकि एक पाकिस्तानी होने के नाते उन्हें भारत की जीत पर शायद अच्छा न लग रहा हो, लेकिन वे सच बोलने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा, "हमारा अंदर से बेशक हमें अच्छा नहीं लग रहा होता है लेकिन इवेंचुअली झूठ तो नहीं बोलना, वे अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं।" उन्होंने भारतीय टीम के बैकअप टैलेंट की भी तारीफ की और कहा कि भारत के पास प्लेयर के ऊपर प्लेयर बैठा है। आमिर ने कहा अंत में जीत उसी की होती है जिसका स्किल लेवल ऊंचा हो और जिसमें मानसिक दबाव झेलने की स्ट्रेंथ हो और भारत ने आज वही करके दिखाया है।
बता दें कि जबसे टी-20 विश्व कप शुरू हुआ था मोहम्मद आमिर लगातार भारतीय टीम पर नकारात्मक भविष्यवाणी करते आ रहे थे और भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को तो जैसे उन्होंने टारगेट पर ही ले लिया था। उन्होंने सेमीफाइनल से पहले भविष्यवाणी की थी कि भारत इंग्लैंड से हार जाएगा। इसके बाद फाइनल में भी उन्हें उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड भारत को हरा देगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म को देखकर उन्होंने लप्पेबाज करार दिया था, लेकिन फाइनल में 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अभिषेक शर्मा ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। मोहम्मद आमिर ने फाइनल और सेमीफाइनल तो छोड़िए सुपर-8 के मुकाबले में जब भारत दक्षिण अफ्रीका से हार गया था उसके बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से भी हारने की भविष्यवाणी की थी।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



