
नामुमकिन से ज्यादा है; युवराज सिंह के फास्टेस्ट फिफ्टी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने को लेकर क्या बोले अभिषेक शर्मा?
युवराज सिंह के नाम फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे कम गेंदों में फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान यह कारनामा महज 12 गेंदों में किया था, इस दौरान उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के भी लगाए थे।
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 14 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी। उनकी तूफानी बल्लेबाजों को देख कयास लगाए जाने लगे कि वह अपने गुरु युवराज सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। युवराज सिंह के नाम फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे कम गेंदों में फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान यह कारनामा महज 12 गेंदों में किया था, इस दौरान उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के भी लगाए थे। जब अभिषेक शर्मा से मैच के बाद पूछा गया कि क्या आप युवराज सिंह के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं तो उन्होंने कहा कि यह किसी के लिए भी नामुमकिन से ज्यादा है, लेकिन फिर भी, कुछ कह नहीं सकते।
फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज 50 (गेंदों के हिसाब से)
12 गेंद - युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
13 गेंद - जान फ्रायलिंक बनाम जिम्बाब्वे बुलावायो 2025
14 गेंद - कॉलिन मुनरो बनाम श्रीलंका ऑकलैंड 2016
14 गेंद - अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड गुवाहाटी 2026 *
15 - क्विंटन डी कॉक बनाम वेस्टइंडीज सेंचुरियन 2023
युवराज सिंह ने भी तारीफ करते हुए लिखा, ‘फिर भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना पाए, है ना? बहुत बढ़िया खेले - ऐसे ही अच्छा खेलते रहो! अभिषेक शर्मा’
अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद कहा, “(अपने 14 गेंदों में पचास रन पर) मेरी टीम मुझसे यही चाहती है और मैं बस हर बार इसे करना चाहता हूं। लेकिन जाहिर है, हर बार ऐसा करना आसान नहीं होता, लेकिन मुझे लगता है कि यह सब मानसिक भी है और आपके ड्रेसिंग रूम के आस-पास का माहौल भी। युवराज का सबसे तेज T20 फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी नामुमकिन से ज्यादा है, लेकिन फिर भी, आप कभी नहीं जानते। कोई भी बल्लेबाज ऐसा कर सकता है क्योंकि मुझे लगता है कि इस सीरीज़ में सभी बल्लेबाज़ बहुत अच्छा खेल रहे हैं और आगे भी यह मजेदार होने वाला है।
(पहली गेंद पर एक और छक्का मारने पर) मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं पहली गेंद से ही ऐसा करना चाहता हूं। यह बस विकेटों के बीच मुझे मिलने वाला इंस्टिंक्ट है। मैं गेंदबाज के बारे में सोचता हूं कि अगर वह मुझे पहली गेंद पर आउट करना चाहता है, तो वह मुझे क्या गेंद फेंक सकता है और यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता है और मैं बस उस गेंद पर खेलना चाहता हूं।
(क्रीज से बाहर निकलकर और लेग-साइड की तरफ जाकर ऑफ-साइड में खेलने पर) अगर आप देखें, तो यह सब फील्ड प्लेसमेंट के बारे में है क्योंकि अगर मुझे फील्डिंग नहीं मिलती है तो मैं कभी भी लेग-साइड की तरफ बाहर नहीं निकलता... लेग साइड में, क्योंकि अगर मुझे अपने लिए जगह मिलती है, तो मेरे पास ऑफ-साइड में पूरा मैदान होता है। तो, यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता है। मैं बस फील्ड के हिसाब से खेलना चाहता हूं।”
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में महज 20 गेंदों पर 68 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। अभिषेक शर्मा की इस तूफानी बैटिंग के दम पर भारत ने 154 रनों का टारगेट महज 10 ओवर में चेज कर दिया।






