हार्दिक पांड्या को किस वजह से लगी नई चोट? अब ऑलराउंडर को ठीक होने में लगेंगे इतने दिन

मुल्लांपुर, भाषा
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को नई चोट लगी है। वह भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। तीन मैचों की सीरीज का 13 जून से आगाज होने जा रहा है।

हार्दिक पांड्या को किस वजह से लगी नई चोट? अब ऑलराउंडर को ठीक होने में लगेंगे इतने दिन

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खेलने की स्वीकृति मिलने के कुछ घंटे बाद बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से बाहर हो गए जब उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। पांड्या बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपनी पीठ की ऐंठन की चोट से उबरने के बाद खेलने की मंजूरी लेने गए थे। यह चोट उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते समय लगी थी। पता चला है कि नई चोट सीओई में आकलन के दौरान पूरे 10 ओवर की गेंदबाजी करने की वजह से लग सकती है।

अब ठीक होने में लगेंगे इतने दिन

अफगानिस्तान वनडे सीरीज शनिवार को धर्मशाला में शुरू होगी। इसके बाद लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 17 और 20 जून को दो अन्य मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ''उन्हें ठीक होने में तीन हफ्ते लगेंगे इसलिए उनके वनडे सीरीज में खेलने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि उनका रिहैबिलिटेशन पूरा नहीं हो पाएगा।'' पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के आखिरी मैच में वापसी की थी। 32 वर्षीय ऑलराउंडर को यह नई चोट ऐसे समय में लगी है जब अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें अधिक वनडे क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

2023 में वनडे टीम का संतुलन बिगड़ा था

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दौर के मैच के दौरान पांड्या के बाएं टखने में लगी चोट ने टीम का संतुलन बिगाड़ दिया था। दक्षिण अफ्रीका में 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारत की योजनाओं में पांड्या अहम बने हुए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की सीरीज और फिर अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ भी इतने ही मैच की सीरीज के लिए पांड्या को मैच फिट रखने के मकसद से उन्हें भारत की टी20 टीम से बाहर रखा गया है जबकि वह इस प्रारूप में दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

कोहली भी अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले ही सीरीज से बाहर हो गए हैं। धर्मशाला के अलावा इस सीरीज के अन्य मैच लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 17 और 20 जून को होंगे। वहीं, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने रोहित शर्मा को धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन सीरीज में खेलने की मंजूरी दे दी है। पूर्व कप्तान रोहित पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की जांच के लिए सीओई में थे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।