इंग्लैंड में कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? 'हिटमैन' के खाते में हैरतअंगेज कारनामा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड वनडे सीरीज में एक्शन में दिखेंगे। स्टार बल्लेबाज कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वह अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे।

Rohit Sharma and Virat Kohli Record in England

भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होगा। यह सीरीज इंग्लैंड में होगी। भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी यहां एक्शन में दिखेंगे। दोनों टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं। चलिए, आपको रोहित और विराट का इंग्लैंड में वनडे रिकॉर्ड बताते हैं। दोनों ने आखिरी बार यहां साल 2022 में वनडे मैच खेला था।

इंग्लैंड में रोहित शर्मा का कैसा रिकॉर्ड?

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने इंग्लैंड की सरमजीं पर 27 वनडे पारियों में 1428 रन बनाए हैं। उनका यहां 64.90 का शानदार औसत रहा है। 39 वर्षीय रोहित ने इंग्लैंड में सात शतकीय और सात अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। रोहित जब पिछली बार यहां वनडे खेलने आए थे तो तीन मैच में 93 रन बटोरे। उनके बल्ले से नाबाद 76 रन के अलावा 17 रनों की छोटी पारी निकली। वह एक मैच में शून्य पर पवेलियन लौटे थे। रोहित के नाम एक हैरतअंगेज कारनामा दर्ज है। वह इंग्लैंड में इंग्लैंड में तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय क्रिकेटर हैं। रोहित फिर से इंग्लैंड में धमाल मचाने की फिराक में होंगे। वह हाल ही में अफगानिस्तान सीरीज में अच्छी लय में दिखे।

इंग्लैंड में विराट कोहली का कैसा रिकॉर्ड?

सुपरस्टार विराट कोहली ने इंग्लैंड में 33 वनडे पारियों में 1349 रन जोड़े हैं, जिसमें 51.88 का औसत रहा। इंग्लैंड में चुनिंदा मेहमान खिलाड़ियों का ही औसत 50 से ज्यादा का है। उन्होंने यहां वनडे में एक शतक जमाया और 12 अर्धशतक ठोके। कोहली ने इंग्लैंड में पिछली वनडे सीरीज में सिर्फ दो मुकाबले खेले थे, जिसमें 16 और 17 रनों का योगदान दिया। कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। उन्हें फिटनेस मंजूरी मिलने की शर्त पर इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। कोहली मांसपेशियों में खिंचाव से उबरने के चलते अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेले थे।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय

रोहित शर्मा - 1428 रन

विराट कोहली - 1349 रन

राहुल द्रविड़ - 1238 रन

शिखर धवन - 1142 रन

सौरव गांगुली - 1034 रन

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।