जेडन लेनोक्स की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज की टीम, न्यूजीलैंड को मिली बड़ी जीत; सीरीज में बनाई बढ़त

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

WI vs NZ 2nd ODI Match report: वेस्टइंडीज की टीम को तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली। इसी के साथ कीवी टीम सीरीज में 2-1 से आगे निकल गई है। कैरेबियाई टीम के पास जेडन लेनोक्स का कोई तोड़ नहीं था।

Jayden Lennox

पहले मैच में एक विकेट, दूसरे मैच में 5 विकेट और अब तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में 4 विकेट...ये आंकड़े न्यूजीलैंड के स्पिनर जेडन लेनोक्स के हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की नाक में दम किया हुआ है। 3 मैचों में 10 विकेट उन्होंने निकाले हैं और लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया है। न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 6 विकेट से जीता और सीरीज में 3 मैचों के बाद 2-1 के बेशकीमती बढ़त बना ली है। सीरीज के बाकी दो मैचों में से एक भी मैच न्यूजीलैंड ने जीता तो टीम सीरीज जीत जाएगी, जबकि मेजबानों को सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। एक समय पर लग रहा था कि वेस्टइंडीज की टीम बड़ा स्कोर हासिल कर लेगी, क्योंकि अच्छी शुरुआत टीम को मिली थी। जॉन कैम्पबेल रिटायर्ड आउट हो गए थे, जबकि इसके बाद 67 रन पर दूसरा विकेट गिरा था। हालांकि, दूसरे मैच की तरह जैसे ही जेडन लेनोक्स गेंदबाजी के लिए आए तो फिर कैरेबियाई टीम के पास उनका कोई तोड़ नहीं था। जेडन लेनोक्स ने एक के बाद एक 4 बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

वेस्टइंडीज की टीम 37.1 ओवर में 140 रनों पर ढेर हो गई। इसके बाद सिर्फ मैच में खानपूर्ति कैरेबियाई टीम के लिए बाकी थी, क्योंकि 140 रनों को वनडे मैच में डिफेंड करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। आजकल 300 आसानी से बन जाते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने तो इसके आधे रन भी नहीं बनाए। मेजबान टीम के लिए 48 रनों की पारी कीसी कार्टी ने खेली, जबकि 26-26 रन शिमरोन हेटमायर और एकीम अगस्टे ने बनाए। न्यूजीलैंड के लिए जेडन लेनोक्स ने 4 विकेट निकाले, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल को 2-2 विकेट मिले।

न्यूजीलैंड की टीम 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत 38 रनों की पहली विकेट के लिए मिली। हालांकि, टारगेट को देखते हुए अच्छी शुरुआत कही जाएगी। तीन और विकेट न्यूजीलैंड ने खोए, लेकिन मैच को 39.3 ओवर में खत्म कर दिया। कीवी पारी भी धीमी रही, लेकिन उन्हें मैच जीतने से ज्यादा मतलब रहा। 31 रनों की पारी टॉम लैथम ने खेली, जबकि 28 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। 24 रन हेनरी निकोल्स और 23 रन विल यंग के बल्ले से आए। कैरेबियाई टीम के लिए 3 विकेट विटेल लॉज ने निकाले।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जेडन लेनोक्स की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज की टीम, न्यूजीलैंड को मिली बड़ी जीत