WTC की आखिरी सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान, शे होप को दिया आराम; नए खिलाड़ी को दिया मौका

Bhasha, नई दिल्ली
share

WTC 2025-27 की अपनी आखिरी सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है। शे होप को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है, जबकि उनकी जगह एक नए खिलाड़ी को मौका दिया गया है। 

West Indies Test Team
West Indies Test Team

बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र के तहत यह कैरेबियाई टीम की आखिरी सीरीज है। शीर्ष क्रम के 23 वर्षीय बल्लेबाज केविन विकहम को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली इस दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए पहली बार वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है। वहीं, भारत की नाक में दम करने वाले शे होप टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें बोर्ड ने वर्कलोड मैनेज करने के लिए आराम दिया है।

वेस्टइंडीज ने इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। यह वेस्टइंडीज की टीम का आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के 2025-2027 चक्र का अंतिम दौरा है। पहला टेस्ट 28 अक्टूबर से मीरपुर और दूसरा टेस्ट मैच 5 नवंबर से सिलहट में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने सीमित ओवरों की टीम के कप्तान शे होप को तीनों प्रारूपों में लगातार खेलने के बाद आराम दिया है। होप अभी भारत के खिलाफ चल रही टी20 श्रृंखला में वेस्टइंडीज की अगुवाई कर रहे हैं।

18 अक्टूबर को बांग्लादेश पहुंचेगी कैरेबियाई टीम

वेस्टइंडीज की टीम 18 अक्टूबर को बांग्लादेश पहुंचेगी और 22 से 24 अक्टूबर तक ढाका में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इससे टीम अपनी टेस्ट सीरीज की तैयारी दुरुस्त करेगी, क्योंकि अभी तक मुख्य टीम टी20 या वनडे सीरीज खेल रही थी। व्हाइट बॉल से रेड बॉल क्रिकेट में शिफ्ट होने में खिलाड़ियों को वक्त लगेगा, जबकि बांग्लादेश की टीम मंगलवार 13 अक्तूबर को ही आखिरी बार टेस्ट मैच में उतरी थी, जो अफगानिस्तान के खिलाफ उनका एकमात्र मैच था।

बांग्लादेश टेस्ट दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टीम

रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपाल, जोशुआ दा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, आमिर जांगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, कीमो पॉल, केमर रोच, जेडन सील्स, केविन विकहम।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आप पाएंगे कि वेस्टइंडीज की टीम 8वें स्थान पर है। उससे नीचे सिर्फ पाकिस्तान है। वेस्टइंडीज ने इस साइकल में 12 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 2 ही मुकाबले जीते हैं। 2 ड्रॉ कराए हैं और 8 टेस्ट गंवाए हैं। जीत प्रतिशत कैरेबियाई टीम का सिर्फ 20.83 है। डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने की उम्मीद पहले ही टूट चुकी है। कैरेबियाई टीम चाहेगी कि कम से कम आखिरी सीरीज अच्छी तरह गुजरे। इस पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है, जिसका जीत प्रतिशत 81.82 का है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने अब तक 72.22 फीसदी मैच जीते हैं और कीवी टीम दूसरे पायदान पर है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का ऐलान, शे होप को दिया आराम; नए खिलाड़ी को दिया मौका