अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान, इस नए खिलाड़ी को मिला मौका

Jan 13, 2026 02:00 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

West Indies T20I Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ इसी महीने खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है। एक नए खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया गया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान, इस नए खिलाड़ी को मिला मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ 19 जनवरी से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है। एक नए खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन साउथ अफ्रीका की टी20 लीग में खेल रहे खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया है, क्योंकि वे लीग के साथ अपने कमिटमेंट्स की वजह से उपलब्ध नहीं हैं। 16 सदस्यीय टीम वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए चुनी है। क्वेंटिन सैम्पसन को पहली बार वेस्टइंडीज की टीम में चुना गया है। दुबई में 19 से 22 जनवरी के बीच तीन मैचों की सीरीज अफगानिस्तान की मेजबानी में वेस्टइंडीज की टीम खेलेगी।

रेगुलर कैप्ट शाई होप की गैरमौजूदगी में ब्रैंडन किंग टीम की कप्तानी करेंगे। शाई होप SA20 कमिटमेंट्स की वजह से इस सीरीज में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। शाई होप उन चार खिलाड़ियों में से एक हैं, जो इस सीरीज की बजाय एसए20 में खेलेंगे। उनके अलावा इस लीग में रोस्टन चेज, अकील हुसैन और शेरफेन रदरफोर्ड भी खेलना जारी रखेंगे, जबकि टीम अफगानिस्तान से इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी।

25 साल के गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बैट्समैन क्वेंटिन सैम्पसन, कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। सैम्पसन 9 मैचों में 151.57 के स्ट्राइकरेट से 241 रन बनाए थे। शमर जोसेफ और एविन लुईस की भी टीम में वापस हो गई है। वे अभी तक चोटिल थे। अल्जारी जोसेफ, जो पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण भारत में टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे, उनको अभी भी टीम में जगह नहीं मिली है। वे रिहैब जारी रखेंगे। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत रोवमैन पॉवेल को जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड के साथ सीरीज से आराम दिया गया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम

ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक एथनेज, केसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरोन हेटमायर, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, खैरी पियरे, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रेमन सिमंड्स और शमर स्प्रिंगर

कैरेबियाई टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ ये टी20 सीरीज भारत और श्रीलंका में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में अहम भूमिका निभाएगी। सैमी ने कहा, "सबकॉन्टिनेंटल कंडीशंस में कॉम्पिटिटिव मैच खेलने का मौका बहुत अच्छा है, क्योंकि यह एक कॉम्पिटिटिव T20 वर्ल्ड कप से पहले हमारी तैयारियों और कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद करेगा। यह उन खिलाड़ियों को परखने के लिए भी एक अच्छा प्लेटफॉर्म है, जो 2025 के आखिर में काफी समय तक नहीं खेल पाए थे, साथ ही उन खिलाड़ियों को भी जो फाइनल टीम के सिलेक्शन से पहले इस सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;