वेस्टइंडीज टीम अब भी कोलकाता में फंसी, न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी

Mar 06, 2026 09:06 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share

T20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम पिछले पांच दिन से कोलकाता में फंसी हुई है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम के कुछ खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने की तैयारी में हैं। ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों के कारण गल्फ एयरस्पेस बंद होने से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हैं।

वेस्टइंडीज टीम अब भी कोलकाता में फंसी, न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी

आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ी लगातार पांचवें दिन भी कोलकाता में फंसे हुए हैं क्योंकि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर किए गए हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में लगे प्रतिबंधों के कारण उनकी यात्रा योजना में रूकावट बरकरार है। हालांकि वेस्टइंडीज टीम को भेजने के लिए एक विशेष विमान की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार 'एयर ट्रैफिक' की अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ''वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों की रवानगी की जानकारी का अभी इंतजार है। '' अधिकारी ने हालांकि बताया कि दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी आगामी द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए शुक्रवार रात न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ''दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी आज रात न्यूजीलैंड जा सकते हैं लेकिन औपचारिक जानकारी का इंतजार है। ''

वेस्टइंडीज की टीम भारत से पांच विकेट से हारने के बाद टी20 विश्व कप से बाहर हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका का अभियान भी बुधवार को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के साथ समाप्त हो गया। दक्षिण अफ्रीका टीम को 15 मार्च से न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दक्षिण अफ्रीका की बाकी टीम कोलकाता से कब रवाना होगी।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने गुरुवार को पुष्टि की थी कि टीम को घर वापस भेजने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की जा रही है क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण टीम चार दिन से ज्यादा समय से शहर में फंसी हुई है।

उसने अपने बयान में कहा, ''उच्च स्तरीय बैठक में यह पुष्टि हुई कि टीम को भारत से रवाना करने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की जा रही है और अगले 24 घंटों के भीतर उड़ान की उम्मीद है। इस बैठक में क्रिकेट वेस्टइंडीज, आईसीसी के अधिकारी, टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों के प्रतिनिधि शामिल थे ‘’

उन्होंने यह भी कहा कि उड़ान का समय एयर ट्रैफिक की मंजूरी पर निर्भर करेगा। इसमें कहा गया, ''टीम सुरक्षित है और सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। '' इस घटनाक्रम से कुछ घंटे पहले वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर देरी को लेकर नाराजगी जताते हुए लिखा था कि वह ''बस घर जाना चाहते हैं। '' बाद में उन्होंने अपडेट मिलने पर लिखा, ''अपडेट मिल गया। वेस्टइंडीज को बस यही चाहिए था। '' ऐसा भी संभव है कि वेस्टइंडीज के कुछ खिलाड़ी भारत में ही रुकेंगे ताकि वे अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ सकें। आईपीएल इस महीने के अंत में शुरू होने वाला है।

रोवमैन पॉवेल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं जिसका शिविर 18 मार्च से शुरू होगा। शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। शिमरोन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। रोमारियो शेफर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हैं और टीम की ट्रेनिंग 15 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। इसी कारण भारत में फंसे हुए जिम्बाब्वे के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा इथियोपिया के अदीस अबाबा के रास्ते वैकल्पिक यात्रा मार्ग की व्यवस्था के बाद समूहों में घर लौटना शुरू कर चुके हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।