T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान, हुए 3 बड़े बदलाव; श्रीलंका से होना है सामना

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ आने वाली T20I सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप टीम की कप्तानी करेंगे। इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था।

T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान, हुए 3 बड़े बदलाव; श्रीलंका से होना है सामना

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। सिलेक्टर्स ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद वेस्टइंडीज की यह पहली टी20 सीरीज होगी। इस सीरीज के लिए टीम में कई बदलाव देखे गए हैं। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। उस सीरीज में सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था, जिसे श्रीलंका ने जीता था। बाकी मैच उस सीरीज के बारिश में धुल गए थे। एक मैच जीतकर ही सीरीज श्रीलंका ने जीत ली थी।

जॉनसन चार्ल्स, क्वेंटिन सैम्पसन और जेडेन सील्स को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि एकीम ऑगस्टे, जेवेल एंड्र्यू और शमर स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी एक बार फिर से शाई होप को ही सौंपी गई है। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ अभी भी टीम से बाहर हैं। 11 जून से इस टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इसको लेकर टीम के हेड कोच डैरेन सैमनी ने कहा है कि वह टीम को नया आकार देने की कोशिश में हैं। वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप फेज से आगे नहीं जा पाई थी।

सीरीज हमारे लिए बहुत जरूरी- कोच

कोच सैमी ने कहा है, “यह सीरीज हमारे लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इंडिया में वर्ल्ड कप के बाद यह हमारी पहली सीरीज है, जहां टीम ने जोश, लड़ाई और उस एकजुटता के साथ खेला जिस पर वेस्टइंडीज क्रिकेट बना है। अब हमारा फोकस उन बुनियादों पर काम करना है, एक टीम के तौर पर आगे बढ़ना है और श्रीलंका के खिलाफ जिस तरह से हम मुकाबला करते हैं, उससे अपने फ़ैन्स को गर्व महसूस कराना है।”

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, एकीम ऑगस्टे, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

वेस्टइंडीज वर्सेस श्रीलंका टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला T20I: 11 जून, सबीना पार्क, जमैका

दूसरा T20I: 13 जून, सबीना पार्क, जमैका

तीसरा T20I: 14 जून, सबीना पार्क, जमैका

वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात यह रहती है कि बड़ी सीरीजों के लिए कई बड़े खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होते हैं, क्योंकि वे वेस्टइंडीज से ज्यादा लीग क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। हालांकि, इस समय लीग क्रिकेट नहीं खेली जा रही है। यही कारण है कि सभी खिलाड़ी सिलेक्शन के लिए उपलब्ध थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।