वेस्टइंडीज ने पहली बार पार किया 400 का आंकड़ा, भारत के खिलाफ बना तीसरा हाईएस्ट टोटल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वेस्टइंडीज ने वनडे में पहली बार 400 से अधिक का टोटल बनाया है। टीम ने बुधवार को भारत के खिलाफ जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट खोकर 405 रन बनाए।

Shai Hope and Amir Jangoo
वेस्टइंडीज के आमिर जंगू और शाई होप

वेस्टइंडीज टीम ने बुधवार को कमजोर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। वेस्टइंडीज ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। यह वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले वेस्टइंडीज का हाईएस्ट स्कोर (389) इंग्लैंड के खिलाफ था, जोकि उसने 2019 में बनाया था। वहीं ये भारत के खिलाफ वनडे में तीसरा हाईएस्ट टोटल है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू ने शतक लगाया। कैंपबेल ने 68 गेंद में 101, होप ने 94 गेंद में 104 और जांगू ने 77 गेंद में 114 रन बनाये । भारत के लिये कुलदीप यादव ने दो विकेट लिये।

वेस्टइंडीज का हाईएस्ट टोटल

यह वेस्टइंडीज का 50 ओवर के प्रारूप में 400 रन से अधिक का पहला स्कोर है। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जोकि वनडे में उसका हाईएस्ट टोटल है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में 389 रन बनाए थे। 2025 में आयरलैंड के खिलाफ टीम ने 7 विकेट खोकर 385 रन बनाए थे। आयरलैंड के खिलाफ 2019 में टीम ने तीन विकेट खोकर 381 रन बनाए।

भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर

भारत के खिलाफ हाईएस्ट वनडे टोटल बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम है। टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में 2015 में 4 विकेट खोकर 438 रन बनाए थे। श्रीलंका ने 2009 में राजकोट में 8 विकेट खोकर 411 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज ने 2026 में 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन किए। ऑस्ट्रेलिया ने 2020 में सिडनी में 4 विकेट खोकर 389 रन बनाए।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कैंपबेल ने 65 गेंदों में शतक जड़कर लय तय की और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारत के अनुभवहीन तेज गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाईं। कैंपबेल ने 68 गेंदों पर 101 रन की पारी के दौरान भारतीय आक्रमण की धुनाई की जिसमें नौ चौके और पांच छक्के जड़े थे। इसके बाद होप और जांगू ने बीच के और अंतिम ओवरों में दबदबा बनाते हुए करीब आठ रन प्रति ओवर की दर से स्कोर में इजाफा किया।

होप ने विराट कोहली द्वारा 27 रन के निजी स्कोर पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया। शॉर्ट मिडविकेट पर कोहली के हाथों से उनका कैच छूट गया था। कप्तान ने 94 गेंदों पर 104 रन की शानदार पारी खेली जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। इससे भारत को वापसी करने का मौका नहीं मिला। जांगू ने भी होप का बखूबी साथ दिया। उन्होंने आक्रामकता के साथ सोच-समझकर शॉट खेलते हुए सिर्फ 69 गेंदों में अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया। वह 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 114 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहली बार वेस्टइंडीज के लिए वनडे में तीन शतक बने। यह स्कोर 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ उसके पिछले 389 रन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बेहतर रहा।

अनुभवहीन भारतीय गेंदबाजी

एशियाई खेलों की टीम में शामिल जसप्रीत बुमराह और बाहर चल रहे मोहम्मद सिराज की अनुपस्थिति में भारत 2027 विश्व कप से पहले युवाओं को आजमा रहा है। लेकिन तेज गेंदबाजी आक्रमण के प्रदर्शन ने काफी सवाल खड़े किए क्योंकि इससे तेज गेंदबाजी में उसकी अनुभवहीनता उजागर हो रही है। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को लगातार नजरअंदाज किए जाने के बीच भारत की विकल्प तलाशने की कोशिश प्रभावशाली नहीं दिखी।

नबी ने लुटाए रन

जम्मू कश्मीर से भारतीय टीम में प्रतिनिधित्व करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने औकीब नबी ने अपने 8.5 ओवर में 84 रन लुटाए, उन्हें सपाट पिच पर वेस्टइंडीज को रोकने में संघर्ष करना पड़ा। गुरनूर बरार ने 96 रन देकर दो जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने पांच ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिया।

भारत की चिंता और बढ़ गई जब बल्लेबाजी ऑलराउंडर नमन धीर का टखना मुड़ गया जिससे उन्हें 6.1 ओवर गेंदबाजी करने के बाद 36वें ओवर में मैदान छोड़ना पड़ा। भारत के लिए सकारात्मक पहलू दो स्पिनर रहे जिसमें कुलदीप यादव (65 रन देकर दो विकेट) ने वनडे में 200 विकेट के क्लब में प्रवेश किया जबकि रविंद्र जडेजा ने 75 रन देकर दो विकेट झटके।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वेस्टइंडीज ने पहली बार पार किया 400 रन, भारत के खिलाफ बना तीसरा हाईएस्ट टोटल