Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़West Indies ODI squad announce for New Zealand Series John Campbell returns after 6 Years Johann Layne and Shamar Spring
वेस्टइंडीज की वनडे टीम में 6 साल बाद हुई इस ओपनर की वापसी, दो नए खिलाड़ी भी आए टीम में

वेस्टइंडीज की वनडे टीम में 6 साल बाद हुई इस ओपनर की वापसी, दो नए खिलाड़ी भी आए टीम में

संक्षेप:

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है। कैरेबियाई टीम में 6 साल के बाद ओपनर जॉन कैम्पबेल की वापसी हुई है। 16 नवंबर से इस वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है।

Nov 13, 2025 01:07 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है। कैरेबियाई टीम में 6 साल के बाद ओपनर जॉन कैम्पबेल की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज जोहान लेने और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कंधे की चोट से उबरकर टीम में लौटे थे, उनकी भी वापसी हुई है। 16 नवंबर से इस वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन तीनों ने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टीम से स्पिनर अकील हुसैन और गुडाकेश मोती और चोटिल हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रेमन सिमंड्स की जगह ली। अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ और जेडियाह ब्लेड्स भी चोटों के कारण बाहर हो गए थे। कैम्पबेल ने बांग्लादेश सीरीज में फेल हुए ओपनर ब्रैंडन किंग की जगह ली है। किंग ने उस सीरीज में 44, 0 और 18 रन बनाए थे, जिसमें वेस्टइंडीज को 2-1 से हार मिली थी। उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन भी खराब रहा है, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड सीरीज में पिछले पांच मैचों में चार बार सिंगल डिजिट स्कोर रहा है।

कैंपबेल को रेड बॉल क्रिकेट में उनके दमदार प्रदर्शन के बाद वनडे टीम में वापस बुलाया गया है, जिसमें पिछले महीने दिल्ली में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लगाया गया एक प्रभावशाली शतक भी शामिल है। पिछले सीजन में सुपर 50 कप में वे जमैका के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने सात मैचों में 102.20 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए थे। गौरतलब है कि उस प्रतियोगिता में शीर्ष दस रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से किसी ने भी इतनी तेज गति से रन नहीं बनाए थे।

पिछले महीने भारत दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद लेन को टीम में शामिल किया गया है। उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं है, लेकिन नए तेज गेंदबाजी आक्रमण में वे निखर सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ, लेन, स्प्रिंगर, फोर्ड और जस्टिन ग्रीव्स के अलावा जेडन सील्स और रोमारियो शेफर्ड भी तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी इस वनडे सीरीज में निभाएंगे। शाई होप कप्तानी करेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम

शाई होप (कप्तान), एलिक एथनेज, एकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, जोहान लेने, खारी पियरे, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |