भारत को हराने के लिए वेस्टइंडीज ने किए दो बदलाव, चौथे टी-20I में ऐसी है प्लेइंग XI

लाइव हिन्दुस्तान
share

बुधवार को हैदराबाद में खेले जा रहे चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को हराने के लिए वेस्टइंडीज की टीम ने दो बदलाव किए हैं। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग XI नहीं बदली है। वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे हैं।

IND VS WI 4TH T20I MATCH
भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी-20I मैच (फाइल फोटो)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी। सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले में भारत को हराने और सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले को जीतने के लिए अपनी टीम में दो अहम बदलाव किए हैं। भारत ने पिछला मैच जीता था ऐसे में उसकी टीम में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है।

टॉस के दौरान वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने अपनी टीम कॉम्बिनेशन के बारे में बात करते हुए बताया कि हमने इस मैच के लिए अपनी टीम में दो परिवर्तन किए हैं। उन्होंने बताया कामिल पूरन बाहर हैं। ज्वेल एंड्रयू इस दौरे पर अपना पहला मैच खेलेंगे और रोमारियो शेफर्ड क्वेंटिन सैम्पसन की जगह टीम में वापस आए हैं। वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI नीचे दी गई है।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।

टॉस के दौरान वेस्टइंडीज के कप्तान ने कहा- "श्रेयस की तरह, हम भी फील्डिंग करते। इस सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। हमें इसे अपने पक्ष में करने की कोशिश करनी होगी। इस सीरीज में हमारे कुछ काफी करीबी मैच हुए हैं। इसका मतलब है कि हम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बस हमें मिलकर बेहतर होने के लिए 1% और बेहतर करने की कोशिश करनी है।" पिच के बारे में बात करते हुए होप ने कहा "अभी तो देखना बाकी है। पिच अच्छी दिख रही है, लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता। शुरुआती कुछ गेंदों को देखकर ही पता चलेगा कि पिच कैसी रहेगी। लेकिन हमें खुले दिमाग से सोचना होगा और अपनी योजनाओं को लेकर स्पष्ट रहना होगा कि हम उस स्कोर तक पहुंचने के लिए किस तरह से रन बनाएंगे।

भारत ने कोई बदलाव नहीं किया

भारतीय टीम ने इस मैच के लिए कोई भी बदलाव नहीं किया है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज होंगे। यानी भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी की एक बार फिर प्लेइंग XI में जगह नहीं बनी है और उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा। नंबर तीन पर ईशान किशन हैं। चार नंबर पर श्रेयस अय्यर और पांचवें पर उप-कप्तान तिलक वर्मा हैं। नंबर 6 पर नमन धीर और नंबर 7 पर नीतीश कुमार रेड्डी हैं। अक्षर पटेल एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं। अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत की प्लेइंग XI नीचे दी गई है।

भारतीय टीम की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत को हराने के लिए वेस्टइंडीज ने किए दो बदलाव, चौथे टी-20I में प्लेइंग XI?