तीसरे ODI में वेस्टइंडीज ने भारत को हराया और बन गए 10 बड़े रिकॉर्ड, कुछ कारनामें तो इतिहास में पहली बार हुए
भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में 10 बड़े रिकॉर्ड बने। इसमें से कई कीर्तिमान तो ऐसे हैं जो इतिहास में पहली बार हुए हैं। सीरीज भारत के पक्ष में गई। आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के नाम रहा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज का शनिवार, 3 अक्टूबर को समापन हो गया है। टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। हालांकि, तीसरे और आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज की टीम का जोरदार पलटवार देखने को मिला और भारत को इस मुकाबले में हार नसीब हुई है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में निर्धारित 50 ओवरों में 351 रन बनाए और 352 रनों का लक्ष्य दिया। इस विशाल लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम ने शाई होप की 160 रनों से अधिक की पारी की मदद से हासिल कर लिया। कैरिबियाई टीम ने 10 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया।
न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इम मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने। 10 बड़े रिकॉर्ड्स को हम विस्तार से इस रिपोर्ट में बता रहे हैं। सभी रिकॉर्ड नीचे विस्तार से दिए जा रहे हैं। आज के मैच में 352 रनों के लक्ष्य का पीछा वेस्टइंडीज द्वारा किया गया सबसे सफल रन चेज है। इससे पहले कभी भी इस टीम ने इतने बड़े स्कोर को चेज नहीं किया था। वेस्टइंडीज द्वारा वनडे क्रिकेट में किया गया 152 रनों का रन चेज भारत के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा किया गया तीसरा सबसे सफल रन चेज है। शाई होप द्वारा खेली गई 162 रनों की पारी वनडे रन चेज में वेस्टइंडीज के किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। शाई होप भारत के खिलाफ रन चेज में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बैटर बन गए हैं। तीन से अधिक वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में इस सीरीज का स्कोरिंग रेट सबसे ज्यादा रहा। इस मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल और वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप दोनों ने शतक लगाया। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में 8वां ऐसा मौका है जब दोनों ही टीमों के नामित विकेटकीपरों ने यह कारनामा किया है।
रिकॉर्ड नंबर 1
वेस्टइंडीज ने अपने वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया।
वनडे में वेस्ट इंडीज द्वारा सबसे सफल रन चेज:
352 बनाम भारत (न्यू चंडीगढ़ 2026),
328 बनाम आयरलैंड (डबलिन 2019),
326 बनाम इंग्लैंड (नॉर्थ साउंड 2023),
322 बनाम बांग्लादेश (बासेटेरे 2024),
309 बनाम पाकिस्तान (प्रोविडेंस 2017)
रिकॉर्ड नंबर 2
वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा किया गया तीसरा सबसे बड़ा रन चेज।
वनडे में भारत के खिलाफ सबसे सफल रन चेज
359 (ऑस्ट्रेलिया, मोहाली 2019 ),
359 (दक्षिण अफ्रीका, रायपुर 2025),
352 (वेस्ट इंडीज, न्यू चंडीगढ़ 2026),
348 (न्यूजीलैंड, हैमिल्टन 2020),
337 (इंग्लैंड, पुणे 2021
रिकॉर्ड नंबर 3
वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज की ओर से रन चेज में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर आज के मैच में बना।
वनडे में रन चेज में वेस्टइंडीज के लिए उच्चतम स्कोर:
162* ( शाई होप बनाम भारत, न्यू चंडीगढ़ 2026),
162 (क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज 2019),
153 (ब्रायन लारा बनाम पाकिस्तान, शारजाह 1993),
149* (शिवनारायण चंद्रपॉल बनाम भारत, नागपुर 2007)
रिकॉर्ड नंबर 4
भारत के खिलाफ ODI रन चेज में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर।
भारत के खिलाफ रन चेज़ में बनाए गए स्कोर (वनडे):
162* एस होप (न्यू चंडीगढ़, 2026),
160 टी दिलशान (राजकोट, 2009),
158 ए स्ट्रॉस (बेंगलुरु, 2011),
151* एस जयसूर्या (वानखेड़े, 1997)।
रिकॉर्ड नंबर 5
3 मैचों से अधिक की वनडे सीरीज में उच्चतम स्कोरिंग रेट इस सीरीज में रहा
द्विपक्षीय श्रृंखला (3+ वनडे) में उच्चतम स्कोरिंग रेट:
7.43 (भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारत, 2026),
7.15 (इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, 2015),
7.00 (भारत बनाम इंग्लैंड, भारत, 2017),
6.97 (इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, इंग्लैंड, 2019)।
रिकॉर्ड नंबर 6
वनडे में दोनों नामित विकेटकीपरों द्वारा शतक बनाने का यह आठवां उदाहरण है। इससे पहले यह घटना 2023 में हैदराबाद में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच विश्व कप मैचों में हुई थी। केएल राहुल और शाई होप दोनों ने शतक लगाया।
रिकॉर्ड नंबर 7
इस सीरीज में 10 शतक लगाए जो किसी भी वनडे सीरीज में दूसरा सर्वाधिक है।
द्विपक्षीय श्रृंखला में सर्वाधिक शतक:
11 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ऑस्ट्रेलिया 2016 (5 मैच),
10 भारत बनाम वेस्ट इंडीज, भारत (3 मैच),
9 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, भारत 2013 (6 मैच)।
रिकॉर्ड नंबर 7
भारत में वनडे की पहली तीन पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:
नवजोत सिधू (1987),
मार्क वॉ (1996),
मैथ्यू हेडन (2001),
जेसन रॉय (2017),
आमिर जांगू (2026)।
रिकॉर्ड नंबर 8
वनडे में सबसे अधिक 350+ स्कोर बनाने वाली टीमें:
45 भारत,
36 दक्षिण अफ्रीका,
31 ऑस्ट्रेलिया,
29 इंग्लैंड,
18 न्यूजीलैंड
रिकॉर्ड नंबर 9
किसी द्विपक्षीय श्रृंखला में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के:
2013 में भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत के खिलाफ 66 छक्के (6 मैच),
2019 में वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड के खिलाफ 66 छक्के (5 मैच),
2023 में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 55 छक्के (5 मैच),
2019 में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के खिलाफ 45 छक्के (5 मैच),
2026 में भारत बनाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 45 छक्के (3 मैच)।
इसके बाद तीन मैचों की श्रृंखला में सबसे अधिक छक्के 2021 में भारत में इंग्लैंड द्वारा भारत के खिलाफ बनाए गए 37 छक्के हैं।
रिकॉर्ड नंबर 10
भारत में भारत के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ी:
5 एबी डी विलियर्स (11 पारियां),
4 डैरिल मिशेल (8 पारियां),
4 शाई होप (14 पारियां)।



