Women's T20 World Cup: आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन को हराया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Women's T20 World Cup 2026 के ग्रुप बी के मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को धो डाला, जो कि डिफेंडिंग चैंपियन है। वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया।

Women's T20 World Cup: आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन को हराया

ICC Women's T20 World Cup 2026 का चौथा मुकाबला शनिवार को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। ये मुकाबला आखिरी ओवर तक चला, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से हरा दिया। ग्रुप बी का यह मैच काफी शानदार रहा। शेमैनी कैम्पबेल ने दमदार पारी कैरेबियाई टीम के लिए खेली और अपनी टीम का टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज कराया। शेमैनी 90 रनों की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

वैसे तो आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए सिर्फ 4 ही रन चाहिए थे, क्योंकि 19वें ओवर में 10 रन बनाकर वेस्टइंडीज ने मैच को अपनी ओर मोड़ लिया था, लेकिन फिर भी नतीजा आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर जाकर निकला। पहली गेंद पर दो रन जरूर शेमैनी कैम्पबेल ने बना दिए, लेकिन अगली गेंद खाली रही और तीसरी गेंद पर लेग बाई का एक रन ले लिया। इस तरह स्कोर लेवल हो गया। चौथी गेंद जाहजरा क्लैक्सटन से खाली गई, जबकि पांचवीं गेंद पर फिर से क्लैक्सटन और कैम्पबेल ने एक रन लेग बाई का दौड़ लिया और मैच को जीत लिया।

इस मैच में वेस्टइंडीज टीम की कप्तान हीली मैथ्यूज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। न्यूजीलैंड की टीम साउथैम्पटन में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाने में सफल हुई। न्यूजीलैंड के लिए 32 गेंदों में 40 रनों की पारी ब्रूक हैलीडे ने खेली, जबकि 39 रन ओपॉनर ईशाबेला गैज ने बनाए। 35 रन मैडी ग्रीन के बल्ले से निकले और सोफी डिवाइन 22 रन बनाकर आउट हुईं। वेस्टइंडीज की ओर से 4 विकेट आलिया एलेनी ने चटकाए। एक-एक विकेट हीली मैथ्यूज और डीनड्रा डॉटिन को भी मिला।

कैम्पबेल ने किया कमाल

वहीं, जब वेस्टइंडीज की टीम 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत अच्छी नहीं मिली। 12 रन पर ही पहला विकेट वेस्टइंडीज ने खो दिया था, लेकिन इसके बाद एक साझेदारी कप्तान हीली मैथ्यूज और शेमैनी कैम्पबेल के बीच हुई। इस दौरान 48 रन हीली मैथ्यूज बनाकर आउट हो गईं, लेकिन एक छोर पर कैम्पेबेल खड़ी रहीं। उन्होंने 62 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 90 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली और टीम को जिताकर ही लौटीं। डीनड्रा डॉटिन 6 रन बना सकीं, जबकि क्लैक्टन ने 5 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए जेस कर ने 2 विकेट निकाले। अन्य किसी गेंदबाज को कोई सफलता नहीं मिली। एक विकेट रन आउट के तौर पर गिरा था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।