वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए किया टेस्ट टीम का ऐलान, 91 विकेट ले चुके बिशन को मिला मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में अनकैप्ड स्पिनर जोशुआ बिशप को मौका मिला है, जिन्होंने तीन विंडीज चैंपियनशिप में 91 विकेट झटके हैं।

Babar Azam, Roston Chase
बाबर आजम, रोस्टन चेस

वेस्टइंडीज ने पाकस्तान के खिलाफ 25 जुलाई से छह अगस्त होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गुरुवार को घोषित 15 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशप को जगह दी है। बिशप ने पिछले तीन वेस्ट इंडीज चैंपियनशिप सीजन में बारबाडोस प्राइड और वेस्टइंडीज एकेडमी के लिए कुल 91 विकेट लिए हैं, जो उस दौरान किसी भी गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ पाकिस्तान के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। आईसीसी वेबसाइट के मुताबिक व्यक्तिगतकारण की वजह से वह ये सीरीज नहीं खेल पाएंगे।

जोसेफ हुए बाहर

वहीं, सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल के चोटिल होने के कारण किर्क मैकेंजी की दो साल बाद टीम में वापसी हुई है। कैंपबेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, जिसके कारण वह बाहर हो गए। मैकेंजी ने हालिया वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में छह पारियों में 64.60 की औसत से 323 रन बनाए थे। इस बीच, अल्ज़ारी जोसेफ निजी कारणों से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बिशप का प्रभावशाली फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड है। उन्होंने 25 मैचों में 119 विकेट 23.90 की औसत से लिए हैं। रोस्टन चेस एक बार फिर सीरीज के दौरान टीम की कमान संभालेंगे। इस सीरीज के लिए जोमेल वारिकन उपकप्तान होंगे। तेज गेंदबाज एंडरसन फिलिप स्क्वाड में अपनी जगह गंवा बैठे हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए टेस्ट सीरीज में शामिल थे।

सीरीज का पहला मैच 25 से 29 जुलाई के बीच ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा। यह इस मैदान पर होने वाला पहला टेस्ट मैच होगा, जिससे यह इस इलाके का 13वां ऐसा मैदान बन जाएगा जहां टेस्ट क्रिकेट खेला जाएगा। दूसरा मैच 2 से 6 अगस्त के बीच ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल में होगा। वेस्टइंडीज अभी आईसीसी डब्ल्यूटीसी तालिका में आठवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान सबसे आखिरी स्थान पर है।

वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास

वेस्टइंडीज ने इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया। दूसरा मैच हाई-स्कोरिंग के साथ पांचवें दिन ड्रॉ पर खत्म हुआ।। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। यह 23 सालों में श्रीलंका के खिलाफ़ वेस्टइंडीज की पहली टेस्ट सीरीज जीत है।

पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टंडीज की टेस्ट टीम इस प्रकार है :- रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, टैगनारिन चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, अमीर जांगू, शामार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच और जेडन सील्स।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वेस्टइंडीज ने PAK सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 91 विकेट ले चुके बिशन को मौका