वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का इंतजार हुआ खत्म, मंगलवार को भारत से रवाना होंगी टीमें
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को टीमें मंगलवार की सुबह को चार्टर विमान में जोहैनेसबर्ग और वहां से वेस्टइंडीज का दल एंटीगुआ के लिए उड़ान भरेगा।

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम मंगलवार को भारत से स्वदेश के लिए रवाना होंगी जो ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के कारण यात्रा पर लगी पाबंदियों की वजह से टी20 विश्व कप में अपना अभियान खत्म करने के बाद यहां फंस गई थीं। पता चला है कि सिर्फ वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी के आज रात सिंगापुर के रास्ते रवाना होने की उम्मीद है जबकि बाकी टीम मंगलवार को विशेष विमान से रवाना होगी।
दक्षिण अफ्रीका की टीम कोलकाता से जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होगी। दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ी केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ पहले ही द्विपक्षीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं, जिसमें 15 मार्च से शुरू होने वाले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं। यात्रा योजना में बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि ईरान पर हमले के बाद पिश्चम एशिया में एयरस्पेस बंद हो गए थे।
पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के कारण एयरस्पेस बंद होने या सीमित होने के चलते दोनों टीमों में नाराजगी है। वेस्टइंडीज की टीम एक मार्च को सुपर आठ में भारत से हारने के बाद से कोलकाता में ही है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम चार मार्च को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद स्वदेश नहीं जा सकी। वेस्टइंडीज के कोच डैरन सैमी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं जबकि क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर सहित दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर अपनी बात रख रहे हैं।
वेस्टइंडीज के लिए गुरुवार को चार्टर विमान की व्यवस्था होने की खबरें थीं लेकिन वो योजना पूरी नहीं हुई। उसी दिन क्रिकेट वेस्टइंडीज के एक बयान में कहा गया कि यह पुष्टि गुरुवार को सीडब्ल्यूआई, आईसीसी अधिकारियों, टीम प्रबंधक के एक प्रतिनिधि और खिलाड़ियों के एक प्रतिनिधि के बीच "एक हाई लेवल कॉल" के बाद आई थी।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



