IPL 2026 के तीसरे मैच में बारिश ने दी दस्तक, RR vs RCB मैच भी देरी से हुआ शुरू

Apr 10, 2026 08:04 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

बारिश के कारण राजस्थान रॉयल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच देरी से शुरू हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IPL 2026 के तीसरे मैच में बारिश ने दी दस्तक, RR vs RCB मैच भी देरी से हुआ शुरू

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला खेला जा रहा है। हालांकि बारिश के कारण एक बार फिर मैच शुरू नहीं हो सका है। राजस्थान और बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका है। टॉस के समय गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम तेज बारिश हो रही है। आईपीएल के 19वें सीजन में ये तीसरा मैच है, जहां पर बारिश की वजह से मैच बाधित हुआ है।

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल मैच में शुक्रवार को बारिश के कारण टॉस में विलंब हो गया। रॉयल्स तीनों मैच जीतकर इस समय शीर्ष पर है जबकि गत चैम्पियन आरसीबी तीन में से दो मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। राजस्थान और बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच का टॉस 75 मिनट की देरी से हुआ।

तीसरे मैच में बारिश ने दी दस्तक

आईपीएल 2026 में सबसे पहला मैच बारिश की वजह से 6 अप्रैल को रद्द हुआ था। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच हुआ मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। इस मैच में सिर्फ 22 गेंदें खेली गई थी, जिसके बाद बारिश ने दस्तक दी और फिर मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।

दूसरा मैच 7 अप्रैल को बारिश से प्रभावित रहा। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया ये मुकाबला बारिश के कारण सिर्फ 11-11 ओवर का ही हो सका। ये मैच दो घंटे की देरी से शुरू हुआ था। राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराया था।

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा मुकाबला भी बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ है। टॉस सात बजे होना था लेकिन उस समय तेज बारिश हो रही थी। हालांकि आधे घंटे बाद बारिश रुकी और फिर मैदान से कवर हटाए गए। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जोश हेजलवुड को इस मैच में मौका दिया है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। रियान पराग के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते हैं। जबकि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी जीत की पटरी पर है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।