SRH को IPL 2026 के पहले मैच में मिली शर्मनाक हार, हेड कोच ने बताई अपनी टीम की हार की वजह
SRH के लिए IPL 2026 के पहले मैच में कप्तान पैट कमिंस और ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स नजर नहीं आए, क्योंकि दोनों चोटिल हैं। पहले ही मैच में एसआरएच की गेंदबाजी उजागर हो गई। 200 रन 16 ओवर में ही लुटा दिए।

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने आईपीएल 2026 की शुरुआत भी चैंपियन टीम की तरह की है, क्योंकि 200 प्लस का टारगेट आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरएच के खिलाफ 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया था। एसआरएच की हार के पीछे की वजह आखिर क्या थी? इसके बारे में टीम के हेड कोच डेनिल विटोरी ने बताया है और गेंदबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा है।
एसआरएच ने 33 पर 3 विकेट खोने के बाद 201 रन जरूर बना लिए, जो कि टीम की पहले से ताकत है, लेकिन कागजों पर गेंदबाजी में समस्या थी, जो मैदान पर भी दिखी। हालांकि, इस बॉलिंग लाइनअप में पैट कमिंस और ब्रायडन कार्स मौजूद नहीं थे, जो चोट के कारण अभी टीम से बाहर हैं। उधर, आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़े और टीम को 202 का टारगेट आसानी से चेज करा दिया।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, विटोरी ने कहा, "मुझे लगता है कि हम समझ गए हैं कि गेम कहां पहुंच गया है और RCB की बैटिंग लाइन-अप कितनी खतरनाक है। आपको अच्छी शुरुआत करनी होती है, जो हमने (फिल) सॉल्ट के खिलाफ की, लेकिन फिर मुझे लगता है कि हम बॉल के साथ अपना बेस्ट नहीं दे पाए, हम उतने डिसिप्लिन्ड नहीं थे जितना हमें होना चाहिए था और हमने विराट और पडिक्कल को स्कोर करने के बहुत सारे मौके दिए, जिन्होंने बहुत अच्छा खेला।"
उन्होंने आगे देवदत्त पडिक्कल को लेकर कहा, "मुझे लगा कि जिस तरह से (पडिक्कल) का इंटेंट, जब वह आउट हुआ, उसने हमें फिर से प्रेशर में डाल दिया, जबकि सॉल्ट का वह इंपॉर्टेंट विकेट लेने के बाद हमें थोड़ा और बनाए रखना चाहिए था। तो यह RCB का बहुत अच्छा बैटिंग परफॉर्मेंस था और हमारा एक खराब बॉलिंग परफॉर्मेंस था।" पावरप्ले में आरसीबी ने 76 रन बना लिए थे, जिसमें ज्यादा योगदान देवदत्त पडिक्कल का था।
विटोरी ने माना है कि हम योजनाओं को अच्छे से एग्ज्क्यूट नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने RCB की बॉलिंग से बहुत कुछ सीखा और क्या असरदार था और क्या नहीं, और जाहिर है हमने इस पर बात की, लेकिन हम इसे लागू नहीं कर पाए। आप खराब परफॉर्मेंस नहीं चाहते, क्योंकि IPL में हर गेम बहुत जरूरी होता है, खासकर शुरुआत कैसे करनी है, लेकिन आज हमारी बॉलिंग में से एक मुश्किल प्रदर्शन था।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



