Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़We Want to Be the Best in the World Smriti Mandhana Sets Bold Goal for Team India wpl 2026
स्मृति मंधाना ने बताया भारतीय टीम का सबसे बड़ा टारगेट, कहा- WPL निभाएगी बड़ी भूमिका

स्मृति मंधाना ने बताया भारतीय टीम का सबसे बड़ा टारगेट, कहा- WPL निभाएगी बड़ी भूमिका

संक्षेप:

स्मृति मंधाना ने कहा है कि भारतीय टीम सभी प्रारूपों में नंबर वन बनना चाहती है और इसके लिए सुधार की जरूरत है। हालांकि उनका मानना है कि महिला प्रीमियर लीग से टीम को अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

Jan 08, 2026 10:14 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने गुरुवार को कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का लक्ष्य सभी प्रारूपों में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना है और महिला प्रीमियर लीग इसमें अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि भारत की पहली वनडे विश्व कप में भी डब्ल्यूपीएल का अहम योगदान रहा। मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी शुक्रवार को यहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल के शुरुआती मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी जिसकी अगुआई भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। यह मैच उसी मैदान पर है जहां राष्ट्रीय टीम ने नवंबर में अपना पहला वैश्विक खिताब जीतकर इतिहास रचा था।

हरमनप्रीत के साथ मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में मंधाना ने कहा, ‘‘टी20 विश्व कप जीतना शानदार होगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने वनडे विश्व कप जरूर जीता है, लेकिन टीम में अब भी कई ऐसे पहलू हैं जिन पर हमें काम करने की जरूरत है। हम सही में यह कहना चाहते हैं कि हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम हैं। अभी हमें काफी सुधार करना है और मुझे पूरा भरोसा है कि डब्ल्यूपीएल इस अंतर को पाटने में हमारी मदद करेगा। ’’ मंधाना ने कहा कि भारतीय टीम सभी प्रारूपों में दबदबा बनाना चाहती है और इसमें डब्ल्यूपीएल अहम भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी हम भारत के लिए खेलते हैं तो हमेशा इस बात पर चर्चा करते हैं कि हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना चाहते हैं। सिर्फ एक-दो टूर्नामेंट के लिए नहीं, बल्कि पूरे साल के लिए। हर डब्ल्यूपीएल हमें उस लक्ष्य के और करीब ले जा रहा है। ’’

हरमनप्रीत ने कहा कि उन्हें खुशी है कि भारतीय टीम अब बड़े लक्ष्य तय करने लगी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ एक विश्व कप जीतकर संतुष्ट नहीं हैं। हमें अभी बहुत क्रिकेट खेलना है और जब भी हम मैदान पर उतरते हैं तो जीत की मानसिकता के साथ उतरना चाहते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि सिर्फ हम ही नहीं बल्कि नई खिलाड़ी भी अब यह बात कर रही हैं कि हम हर बार चैंपियन बनना चाहते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे साफ पता चलता है कि डब्ल्यूपीएल का हम पर कितना असर पड़ा है। खिलाड़ी अब ‘कम्फर्ट जोन’ में नहीं हैं बल्कि बहुत मेहनत कर रही हैं और वह अंतर अब नहीं रहा जो पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आते समय महसूस होता था। ’’

इंग्लैंड में जून-जुलाई में होने वाले महिला टी20 विश्व कप को लेकर मंधाना ने कहा कि डब्ल्यूपीएल में अच्छा प्रदर्शन भारतीय टीम में चयन का रास्ता भी खोल सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी का सत्र शानदार रहता है तो मुझे भरोसा है कि टी20 विश्व कप टीम में भी उसके लिए जगह बन सकती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हरमनप्रीत भी इससे सहमत होंगी। हालांकि यह इस पर निर्भर करेगा कि खिलाड़ी टीम में कहां फिट बैठता है। दरवाजे कभी बंद नहीं होते और अगर डब्ल्यूपीएल अच्छा रहा है तो आपके पास हमेशा मौका है, विशेषकर जब टी20 विश्व कप नजदीक हो। ’’

मंधाना ने बताया कि आरसीबी को नीलामी से पहले ही पता था कि ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी इस डब्ल्यूपीएल में उपलब्ध नहीं होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें नीलामी से पहले ही जानकारी थी। हमने उनसे बात की थी और उन्होंने खुद के लिए थोड़ा ब्रेक चाहा था, इसलिए हमारी नीलामी रणनीति भी उसी के अनुसार थी। ’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;