Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़We want to be a team which can score 400 in a day and bat for 2 days gautam gambhir old remark and memes ind vs sa
हम ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो... गौतम गंभीर पर मीम्स की बहार, चर्चा में पुराना बोलबचन

हम ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो... गौतम गंभीर पर मीम्स की बहार, चर्चा में पुराना बोलबचन

संक्षेप:

सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर को लेकर एक से एक मजेदार मीम की बाढ़ आई हुई है। उनके एक पुराने बयान का भी खूब जिक्र हो रहा जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ऐसी टीम बनाने चाहते हैं जो एक दिन में 400 रन भी बना दे और ड्रॉ के लिए दो दिन तक खेल सके।

Nov 25, 2025 05:21 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में भी भारत हार की कगार पर खड़ा है। पांचवें और आखिरी दिन उसे जीत के लिए 522 रन की जरूरत होगी जबकि 2 विकेट गिर भी चुके हैं। टीम इंडिया अगर गुवाहाटी टेस्ट भी गंवाती है तो मुख्य कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में घर में खेले गए 7 टेस्ट में उसकी ये पांचवीं हार होगी। इस बीच इंटरनेट पर गौतम गंभीर को लेकर एक से एक मजेदार मीम की बाढ़ आई हुई है। उनके एक पुराने बयान का भी खूब जिक्र हो रहा जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ऐसी टीम बनाने चाहते हैं जो एक दिन में 400 रन भी बना दे और ड्रॉ के लिए दो दिन तक खेल सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार को गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले गौतम गंभीर भारतीय खिलाड़ियों से बात करते हुए उन्हें खेल की बारीकियां समझा रहे थे। उसी दौरान ब्रॉडकास्टर उनके पिछले साल के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की पुरानी क्लिप चला रहे थे। क्लिप में गंभीर यह कहते हुए सुने जा रहे कि वह आखिर किस तरह की टीम बनाना चाहते हैं। टीम इंडिया को कैसी टीम में गढ़ना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:टीम अच्छा नहीं करे तो कोच को बर्खास्त…गंभीर को लेकर रैना का दनदनाता बयान

पिछले साल न्यूजीलैंड के साथ होम सीरीज के पहले टेस्ट मैच से पहले गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘हम ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो एक दिन में 400 स्कोर कर सकती है और ड्रॉ के लिए 2 दिनों तक बल्लेबाजी कर सकती है। आप उसे ग्रोथ कहते हैं, आप उसे परिस्थिति के हिसाब से ढालना कहते हैं और आप उसे टेस्ट क्रिकेट कहते हैं। अगर आप सिर्फ एक तरह से खेलते हैं तब कोई ग्रोथ नहीं होता।’

ये भी पढ़ें:'मैं कप्तान और चीफ सिलेक्टर रहा हूं, गौतम गंभीर क्या कहते हैं उसकी परवाह नहीं'

संयोग से उस सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराते हुए क्लीन स्वीप किया था। अब दक्षिण अफ्रीका भी वैसा ही कुछ करने जा रहा है। अगर मेहमान टीम को वैसा करने से रोकना है तब भारतीय टीम को गुरु गंभीर के दिए ज्ञान को जमीन पर उतारना होगा। या दूसरे शब्दों में कहें तो गुरु गंभीर को अपने दावे को बड़ी बातों से इतर हकीकत का रूप देना होगा।

गुवाहाटी टेस्ट में भारत की बुरी स्थिति के बाद सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर को लेकर मीम्स की बरसात हो रही है।

कोई लिख रहा कि गंभीर ने कुलदीप यादव में भारत का सुनील नरेन खोज लिया है जो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। कुछ यूजर उन्हें कोच पद से बर्खास्त करने की भी मांग कर रहे।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |