T20 World Cup में नामीबिया के साथ हुआ भेदभाव? भारत के खिलाफ मैच से पहले कप्तान ने उठाई आवाज

Feb 12, 2026 08:54 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबला खेलने से पहले नामीबिया की टीम के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने एक बड़ा मुद्दा उठाया है। नामीबिया के कप्तान ने कहा है कि उन्हें भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए एक भी नाइट सेशन नहीं मिला।

T20 World Cup में नामीबिया के साथ हुआ भेदभाव? भारत के खिलाफ मैच से पहले कप्तान ने उठाई आवाज

नामीबिया की टीम ने मंगलवार 10 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना पहला लीग मैच खेला। इसके बाद आज यानी गुरुवार 12 फरवरी को नामीबिया को फिर से इसी मैदान पर मुकाबला खेलना है, जो कि मेजबान भारत के खिलाफ है। इससे पहले नामीबिया की टीम के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने आयोजकों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उनकी टीम को एक भी नाइट ट्रेनिंग स्लॉट दिल्ली में इंडिया के खिलाफ मुकाबले से पहले नहीं मिला।

नामीबिया का मैच मंगलवार को सुबह 11 बजे से था, जबकि भारत के खिलाफ मैच शाम को 7 बजे से है। पहले मैच से पहले सुबह नामीबिया की टीम ने ट्रेनिंग की थी, जबकि इंडिया के खिलाफ मैच से पहले उन्हें दोपहर का स्लॉट मिला। बुधवार की शाम को टीम इंडिया ने टेनिंग की, उसी समय कनाडा की टीम भी अरुण जेटली की स्टेडियम में मौजूद थी, जिसे शुक्रवार को यहां मुकाबला खेलना है।

हैरानी की बात ये है कि कनाडा का मैच दोपहर को 3 बजे से है, लेकिन फिर भी उन्हें अंडर लाइट्स ट्रेनिंग का स्लॉट मिला। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस इसी बात से नाराज हैं कि उन्हें अंडर लाइट्स ट्रेनिंग का मौका नहीं मिला, क्योंकि उन्हें बुधवार को 2 से 5 बजे का स्लॉट ट्रेनिंग के लिए मिला था। भारत को 6 से 9 बजे का स्लॉट मिला था।

मैच की पूर्व संध्या पर गेरहार्ड इरास्मस ने कहा, "हां, इस गेम से पहले हमें नाइट ट्रेनिंग (सेशन) नहीं दिया गया है, मुझे नहीं पता क्यों। मुझे लगता है कि इंडिया को दो नाइट ट्रेनिंग सेशन मिले हैं और मैं बाहर देख रहा हूं कि कनाडा की टीम भी अब नाइट में ट्रेनिंग करेगी, तो आप जो चाहें समझ लें, लेकिन हम बस वहां जाएंगे और अपना नामीबियाई तरीका अपनाएंगे, जो कि लड़ना है।"

इरास्मस ने कहा, "नामीबिया में हमारे पास कोई फ्लडलाइट्स वाला स्टेडियम नहीं हैं... डे/नाइट गेम्स के लिए। इंफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से यह शायद हमारे लिए चैलेंज है, तो हां, यह उन लोगों के लिए कोई आम बात नहीं है, जिनके पास अनुभव नहीं है... मुझे लगता है कि नेपाल प्रीमियर लीग और ILT20 और वर्ल्ड कप में खेलने वाले लोगों को छोड़कर, जो हमने खेले हैं, आपको लाइट्स और उसके नीचे ट्रेनिंग करने की आदत अक्सर नहीं होती है।"

नामीबिया का यही एकमात्र मैच अंडर लाइट्स है। कम से कम एक ट्रेनिंग सेशन तो नामीबिया की टीम को अंडरलाइट्स मिलना चाहिए था, क्योंकि भारत के खिलाफ उनका बड़ा मैच है। इसके बाद चेन्नई में 15 फरवरी को यूएसए से और 18 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से मुकाबला दोपहर को 3 बजे से है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।