वैभव सूर्यवंशी से IPL 2026 में बहुत उम्मीदें, हेड कोच कुमार संगकारा ने बनाई खास स्ट्रेटेजी

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। युवा बल्लेबाज ने पिछले सीजन में आक्रामक खेल से सभी का दिल जीता। हेड कोच कुमार संगकारा ने बताई की सूर्यवंशी के लिए खास स्ट्रेटेजी बनाई गई है।

वैभव सूर्यवंशी से IPL 2026 में बहुत उम्मीदें, हेड कोच कुमार संगकारा ने बनाई खास स्ट्रेटेजी

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के हेड कोच कुमार संगकारा को आईपीएल 2026 में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदें हैं। कुछ दिनों में 15 साल के होने जा रहे सूर्यवंशी ने आईपीएल के पिछले सीजन में ताबतोड़ बैटिंग की थी। उन्होंने 7 मैचों में 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बटोरे थे। उनके बल्ले से 35 गेंदों में शतक निकला था। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। सूर्यवंशी आईपीएल में खेलने वाले वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। राजस्थान ने साल 2024 में 13 साल की उम्र में सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। आरआर आगामी सीजन में 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।

'सूर्यवंशी के लिए खास स्ट्रेटेजी बनाई गई है'

संगकारा ने गुरुवार को प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह अभी युवा खिलाड़ी है। वह सिर्फ 15 या 16 साल का ही है। हालांकि, उसने गजब की फॉर्म दिखाई है। वह टीम का एक अहम हिस्सा है और हमें उससे बहुत उम्मीदें हैं। उसके लिए एक खास स्ट्रेटेजी बनाई गई है।" वहीं, आरआर के कप्तान रियान पराग ने सूर्यवंशी को नैसर्गिक खेल पर फोकस करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ''मैंने सूर्यवंशी को अपना नैसर्गिक खेल खेलने को कहा है। मैंने उससे कहा है कि वह केवल गेंद को हिट करने पर ध्यान दें और अगर किसी तरह का दबाव होता है तो उसे यशस्वी जायसवाल संभाल लेंगे।''

आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर सूर्यवंशी की नजर

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सूर्यवंशी का टारगेट अब आईपीएल के आगामी सीजन में आरआर के लिए ट्रॉफी जीतना है। उन्होंने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ''इस आईपीएल सीजन में मेरा लक्ष्य टीम के लिए ट्रॉफी जीतना है क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं ताकि मेरी पारी से पूरी टीम को फायदा मिले। मेरा उद्देश्य राजस्थान रॉयल्स की जीत में योगदान देना और फ्रेंचाइजी के लिए ट्रॉफी जीतना है।''

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड

रियान पराग (कप्तान), शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।