पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत मिलने पर फहीम अशरफ ने किया रिएक्ट, कहा- हम इसके आदी हैं

Feb 07, 2026 06:11 pm ISTHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान ने शनिवार को नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत हासिल की। मैच के बाद फहीम अशरफ ने कहा है कि पाकिस्तान की टीम पिछले एक साल से इसी शैली में क्रिकेट खेल रही है, इसलिए खिलाड़ी अब इसके आदी हो चुके हैं।

पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत मिलने पर फहीम अशरफ ने किया रिएक्ट, कहा- हम इसके आदी हैं

पाकिस्तान के हरफनमौला फहीम अशरफ ने स्वीकार किया कि नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के शुरुआती मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवरों में उनका दिल तेजी से धड़क रहा था लेकिन उन्हें भरोसा था कि वह एक ओवर में जितने भी रन चाहिए हों, बना सकते हैं'। फहीम 11 गेंद में नाबाद 29 रन की पारी के साथ पाकिस्तान के नायक बनकर उभरे। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में तीन छक्के और एक चौके के साथ 24 रन बटोर कर मैच का रूख पाकिस्तान की तरफ मोड़ दिया।

इस रोमांचक मैच के बाद उन्होंने पुरस्कार समारोह में कहा, ''हम पिछले एक साल से इसी तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं। दिल की धड़कन ऊपर-नीचे होती रहती है। ऐसा पहले भी कई बार हुआ है। हम इसके आदी हैं।" प्लेयर ऑफ द मैच फहीम ने कहा, ''मैं और शाहीन (शाह अफरीदी) विकेट बचाने की बात कर रहे थे। हमें पता था कि हम एक ओवर में जितने भी रन चाहिए हों, बना सकते हैं।"

फहीम और अफरीदी ने आठवें विकेट के लिए 34 रनों की नाबाद साझेदारी की। पाकिस्तान ने जीत के लिए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बना लिए थे। इसके हालांकि बाद लगातार विकेट गिरते गए और 16.1 ओवर में स्कोर सात विकेट 114 रन हो गया। टीम को आखिरी दो ओवर में 29 रन की जरूरत थी लेकिन फहीम ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 19वें ओवर में तीन छक्कों के साथ मैच का रूख तय कर दिया।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने माना कि उनकी टीम ने यह मैच मुश्किल तरीके से जीता। उन्होंने कहा, "हमें यह मैच कठिन तरीके से जीतना पड़ा। फहीम को श्रेय जाता है। हमने कोशिश की, हमें पता था कि वे दबाव बनाएंगे।" नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने अपने खिलाड़ियों के जज्बे की तारीफ की लेकिन कहा कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बरकरार नहीं रख सकी।

उन्होंने कहा, '' इस तरह के मुकाबले में छोटे-छोटे मौके का बड़ा असर होता है। हम अहम समय पर विकेट गंवाते रहे। हमें लगा था कि 160 रन बनाकर हमारे पास अच्छा मौका होगा। गेंदबाजों के कुछ अच्छे प्रदर्शन ने हमें मैच में बनाए रखा।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।