हम बर्फ और आग नहीं, बल्कि दोनों आग ही हैं, अभिषेक शर्मा के साथ अपनी जोड़ी पर संजू सैमसन का बयान
संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर कहा है कि हम आग और बर्फ नहीं, बल्कि आग और आग का कॉम्बिनेशन हैं। कभी वो आग उगलता है तो कभी मैं आग उगलता हूं। ये 2024 से चल रहा है।

T20 World Cup 2024 के बाद टीम इंडिया के दोनों ओपनिंग स्लॉट खाली हो गए थे। इन दो जगहों को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भरा था। हालांकि, 2025 में इस जोड़ी को तोड़ दिया गया, लेकिन फिर से इस जोड़ी को पारी की शुरुआत का मौका मिला। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये जोड़ी एक बार फिर से टूट गई, लेकिन बाद में जोड़ी बनी और टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जिताने में अहम साबित हुई। ये जोड़ी है अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की, जिसे आग और आग वाली जोड़ी कहा जाता है। इस बात को खुद संजू सैमसन ने कबूल किया है।
संजू सैमसन ने इंडिया टुडे के एक शो में अभिषेक शर्मा के साथ मंच शेयर करते हुए कहा, "हम बर्फ और आग नहीं हैं, हम आग और आग हैं - कभी वो आग लगाता है, कभी मैं। हमारे बीच ऐसा कॉम्बिनेशन है। हम 2024 से ऐसा कर रहे हैं, हमारे बीच केरल-पंजाबी दोस्ती है।" वहीं, अभिषेक शर्मा ने कहा, "संजू भाई बहुत ही सुलझे हुए इंसान हैं, वह बहुत प्यार करने वाले, बहुत ख्याल रखने वाले इंसान हैं। जब उनके जैसा खिलाड़ी आपकी टीम में होता है, तो आपको लगेगा कि आपके पीछे कोई है। वह मैदान पर और मैदान के बाहर हमेशा सपोर्ट के लिए मौजूद रहते हैं।"
बता दें कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से ज्यादातर मैचों में भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने का मौका मिला है। इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ओपनिंग कर रहे थे। दोनों ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद अभिषेक और संजू की जोड़ी ओपनिंग के तौर पर सफल रही। हालांकि, एशिया कप 2025 में इस जोड़ी को तोड़ दिया गया और अभिषेक और शुभमन गिल को ओपनर बनाया गया। इस बीच गिल नहीं चले तो फिर से सैमसन की ओर टीम मैनेजमेंट लौटा, लेकिन सैमसन के लिए न्यूजीलैंड की सीरीज खराब रही तो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी पहले मैच में दिखाई दी। दूसरे मैच में सैमसन और ईशान ओपन करते नजर आए, क्योंकि अभिषेक फिट नहीं। अभिषेक लौट तो संजू बाहर हो गए, लेकिन बाद में जब टीम का कॉम्बिनेशन लेफ्टी बैटर्स की वजह से गड़बड़ाया तो सैमसन की ओर मैनजमेंट को लौटना पड़ा। हालांकि, अभिषेक और सैमसन की जोड़ी फाइनल से पहले उतनी दमदार नजर नहीं आई, क्योंकि एक मैच में अभिषेक चले तो दो मैचों में संजू और फाइनल में दोनों ने धमाका कर टीम इंडिया को जिता दिया।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



