Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़We Are Fire and Fire Not Fire and Ice Abhishek Sharma Hails shubman Gill Partnership infront of suryakumar yadav
हम आग और बर्फ नहीं...अभिषेक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने ही शुभमन गिल की कर दी तारीफ

हम आग और बर्फ नहीं...अभिषेक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने ही शुभमन गिल की कर दी तारीफ

संक्षेप:

अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपनी जोड़ी के बारे में कहा है कि वह आग और बर्फ नहीं हैं बल्कि आग और आग हैं। इस सलामी जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत को कई बार दमदार शुरुआत दिलाई।

Nov 08, 2025 10:25 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज जीतने के बाद कहा कि जब अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल शीर्ष क्रम में एक साथ बल्लेबाजी करते हैं तो वे सभी के चेहरों पर मुस्कान लाते हैं। भारतीय कप्तान ने कहा कि यह जोड़ी खेल के सबसे छोटे प्रारूप में विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के विभिन्न पहलुओं को सीख रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत ने 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण आगे का खेल संभव नहीं हुआ। मैच रोके जाते समय गिल (16 गेंदों पर 29) और अभिषेक (13 गेंदों पर 23) ने भारत को आक्रामक शुरुआत दिलाई थी। सूर्यकुमार ने मैच के बाद संवाददाताओं से इस जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जब अभिषेक और शुभमन शीर्ष क्रम पर एक साथ बल्लेबाजी करते हैं तो वे प्रशंसकों के चेहरों पर मुस्कान ला देते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले मैच (गोल्ड कोस्ट) जैसी मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने पिच को अच्छी तरह से समझ कर पावरप्ले को बिना जोखिम उठाए खत्म किया। खिलाड़ी अनुभव से सीखते हैं। वे अच्छी तरह से संवाद करते हैं और सीख रहे हैं।’’ एक पत्रकार ने जब कहा कि अभिषेक और गिल की जोड़ी ‘आग और बर्फ’ की तरह हैं, तो बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने उनकी बात को बीच में काटते हुए मजाकिया लहजे में जवाब दिया।

अभिषेक ने गिल की आक्रामक पारी का जिक्र कर मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘ सर हम आग और बर्फ नहीं, हम आग और आग हैं। आज बर्फ नहीं थी, बस आग थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उसका खेल जानता हूं, वह किन गेंदबाजों को निशाना बनाएगा और वह भी मेरे खेल को अच्छे से समझता है। वह कई बार वह आकर मुझसे कहता है, ‘कुछ गेंदें संभल कर खेलो और फिर यह खास शॉट खेलो।’ हम बचपन से रूममेट रहे हैं और यह समझ हमारे बीच है।’’

ये भी पढ़ें:क्विंटन डिकॉक ने तोड़ा कोहली-विलियमसन का रिकॉर्ड, पूरे किए 7000 रन

अभिषेक को पता है कि सभी शीर्ष टीमें उनके खेल को समझ रही हैं, उन्हें सुधार के तरीकों पर भी ध्यान देने के साथ अपने खेल में नए शॉट शामिल करने होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत के लिए जितना ज्यादा खेलूंगा, पिचों को पढ़ने और उसके अनुसार अपने खेल की योजना बनाने में उतना ही बेहतर होता जाऊंगा।’’ कप्तान सूर्यकुमार के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की टीम का नेतृत्व करना एक सुखद अनुभव है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास अलग-अलग कौशल वाले खिलाड़ी हैं। लोग मैदान पर एक साथ होने का आनंद लेते हैं, हम पिछले छह-आठ महीनों से अपनी रणनीति पर कायम हैं। दोस्ती बढ़ रही है। युवा गेंदबाज बूम (जसप्रीत बुमराह) के दिमाग से सीख रहे हैं।’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |